Samsung Galaxy A51 का दाम हुआ 2,000 रुपये कम, इस ऑफर के साथ मिल रहा और भी सस्ते में

Samsung Galaxy A51 का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कंपनी की वेबसाइट पर 23,999 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प को 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 अगस्त 2020 14:53 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A51 में क्वाड कैमरा सेटअप है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए51 का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा
Samsung Galaxy A51 की कीमत भारत में कम हुई है। सैमसंग गैलेक्सी ए51 का 6 जीबी रैम वेरिएंट अप्रैल महीने में जीएसटी दरों में बदलाव किए जाने के बाद महंगा हो गया था। अब यह एक बार फिर अपने लॉन्च प्राइस में उपलब्ध है। दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी ए51 का 8 जीबी रैम वेरिएंट 2,000 रुपये की कटौती के साथ लिस्ट है। इसके अलावा Samsung कैशबैक ऑफर भी दे रही है। इसमें एचएसबीसी कार्ड और एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करने पर 1,500 रुपये कैशबैक मिलेगा। इस तरह से सैमसंग गैलेक्सी ए51 की प्रभावी शुरुआती कीमत 22,499 रुपये हो जाएगी।
 

Samsung Galaxy A51 price cut in India, cashback offer

सैमसंग गैलेक्सी ए51 का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कंपनी की वेबसाइट पर 23,999 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प को 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि Samsung Galaxy A51 के 6 जीबी रैम विकल्प को 23,999 रुपये में ही लॉन्च किया गया था। हालांकि, जीएसटी दरों में बदलाव के बाद इसकी कीमत 25,250 रुपये हो गई थी। कंपनी ने अब एक बार फिर अपने इस हैंडसेट की कीमत को 23,999 रुपये करने का फैसला किया है। यानी कटौती 1,251 रुपये की है।

Samsung Galaxy A51 के 8 जीबी रैम वेरिएंट को बीते साल मई महीने में 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह मॉडल 25,999 रुपये में लिस्ट है। यानी कटौती 2,000 रुपये की है। बता दें कि फोन नई कीमत में ई-कॉमर्स साइट और सैमसंग इंडिया के स्टोर पर उपलब्ध है। दाम में कटौती की पुष्टि के लिए हमने सैमसंग को संपर्क किया है। जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

Samsung की अपनी वेबसाइट पर कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। ग्राहक खरीदारी के लिए HSBC या SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 1,500 रुपये कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर 15 अगस्त तक वैध है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए51 को प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश व्हाइट और प्रिज़्म क्रश ब्लू रंग में खरीदा जा सकता है।
 

Samsung Galaxy A51 specifications, features

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी व 8 जीबी रैम हैं। Samsung के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 लेंस के साथ आएगा। इसके साथ एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी इस कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। सेल्फी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए51 में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैंस है। यह 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है और 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • Bad
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  2. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  3. IND vs ZIM T20I Live Streaming: भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच इस चैनल पर होगा लाइव, ऐसे देख पाएंगे बिल्कुल फ्री!
  4. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  2. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  3. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  4. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  5. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  6. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. Realme Power Days Sale: 3 हजार सस्ते मिल रहे 10000mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G, Realme P4 Pro 5G जैसे फोन
  9. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 की दुबई, यूएस, यूके, सिंगापुर, कनाडा, वियतनाम और भारत में कीमत
  10. Commonwealth Games 2026 Live Streaming: आज से शुरू भारत के मुकाबले, जानें टाइमिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स, यहां देखें लाइव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.