Samsung Galaxy A51 और Samsung Galaxy A71 जल्द होंगे भारत में लॉन्च, सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर टीज़र लाइव

Samsung India की वेबसाइट पर लाइव किए गए टीज़र पेज पर Samsung Galaxy A51 और Samsung Galaxy A71 की खासियतों को बताया गया है। लैंडिंग पेज इन स्मार्टफोन के नाम का ज़िक्र नहीं है।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 15 जनवरी 2020 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A51 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • Samsung Galaxy A71 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • Samsung के दोनों फोन एंड्रॉयड 10 के साथ आते हैं

Samsung Galaxy A51 और Samsung Galaxy A71 चार रियर कैमरे से हैं लैस

Samsung Galaxy A51 और Samsung Galaxy A71 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung India ने अपनी वेबसाइट पर गैलेक्सी ए-सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन पर टीज़र पेज को लाइव कर दिया है। फिलहाल, टीज़र पेज पर सिर्फ ‘notify me' बटन को लाइव किया गया है। इसका मतलब है कि कंपनी ने लॉन्च की तारीख और कीमत पर चुप्पी बनाए रखी है। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी ए51 और गैलेक्सी ए71 स्मार्टफोन को बीते साल ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था। इसके बाद से ही दोनों ही फोन को भारत में लाए जाने की चर्चा रही है। इसके अलावा कुछ दिन पहले ही नए गैलेक्सी ए-सीरीज स्मार्टफोन की झलक दिल्ली एनसीआर के एक सैमसंग स्टोर में मिली थी।

Samsung India की वेबसाइट पर लाइव किए गए टीज़र पेज पर Samsung Galaxy A51 और Samsung Galaxy A71 की खासियतों को बताया गया है। लैंडिंग पेज इन स्मार्टफोन के नाम का ज़िक्र नहीं है। लेकिन कंपनी के आधिकारिक विज्ञापन इन हैंडसेट की ओर ही इशारा करते हैं। इनके आधार पर कहा जा सकता है कि ये गैलेक्सी ए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए51 और सैमसंग गैलेक्सी ए71 हैं।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए51 और सैमसंग गैलेक्सी ए71 के टीज़र पेज पर चार रियर कैमरे, होल-पंच डिस्प्ले और बड़ी बैटरी का ज़िक्र है। अगर आप इन हैंडसेट में से किसी एक को खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आप अपना निजी ब्योरा देकर नोटिफाई मी बटन पर क्लिक कर सकते हैं।


याद रहे कि Samsung ने सबसे पहले सैमसंग गैलेक्सी ए51 और सैमसंग गैलेक्सी ए71 को दिसंबर 2019 में वियतनाम में लॉन्च किया गया था। इसके बाद CES 2020 में दोनों ही स्मार्टफोन को पेश किया गया।
 

Samsung Galaxy A51 specifications, features

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम हैं। पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 लेंस के साथ आएगा। इसके साथ एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी इस कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। सेल्फी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए51 में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।
Advertisement

Samsung के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैंस है। यह 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है और 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
 

Samsung Galaxy A71 specifications, features

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी ए71 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसरके साथ 6 जीबी या 8 जीबी रैम दिए गए हैं। यह फोन भी चार रियर कैमरों से लैस है। इस फोन में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसमें अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इस फोन में भी 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Samsung Galaxy A71 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • Bad
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.