Samsung Galaxy A50s को Android 10 अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy A50s की भारत में कीमत 17,499 रुपये से शुरू होती है। फोन को एंड्रॉयड 9 पाई के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसे डार्क मोड, नए नेविगेशन गेस्चर के साथ Android 10 पर आधारित One UI 2.0 अपडेट मिल गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 फरवरी 2020 18:19 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A50s को यह अपडेट वियतनाम में मिला है
  • यह अपडेट फोन में फरवरी 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच जोड़ता है
  • लेटेस्ट One UI 2.0 अपडेट में कई एंड्रॉयड 10 फीचर्स जोड़े गए हैं

Samsung Galaxy A50s की भारत में कीमत 17,499 रुपये से शुरू होती है

Samsung Galaxy A50s यूज़र्स के लिए कंपनी ने Android 10 पर आधारित One UI 2.0 अपडेट जारी कर दिया है। सैमसंग ने एंड्रॉयड 10 अपडेट पाने वाले अपने स्मार्टफोन की एक लिस्ट जारी की थी, जिसके मुताबिक, गैलेक्सी ए50एस को यह अपडेट अप्रैल में मिलनी थी। लेकिन कंपनी ने टाइमलाइन से पहले ही गैलेक्सी ए50एस यूज़र्स के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट जारी कर दिया है। हालांकि बता दें कि यह अपडेट फिलहाल वियतनाम के यूज़र्स के लिए जारी किया गया है। यह अपडेट सॉफ्टवेयर वर्ज़न A507FNXXU3BTB2 के साथ आता है और इसमें फरवरी 2020 सिक्योरिटी पैच भी दिया गया है। इसके अलावा सैमसंग ने अपने भारत में Galaxy A30 के लिए भी एंड्रॉयड 10 अपडेट जारी किया है।

SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ए50एस को वियतनाम में एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई 2.0 अपडेट मिला है। यह अपडेट A507FNXXU3BTB2 सॉफ्टवेयर वर्ज़न के साथ आता है और Galaxy A50s को फरवरी 2020 सिक्योरिटी पैच पर अपग्रेड कर देता है।
Advertisement

(पढ़े: Samsung Galaxy A30 के लिए जारी हुआ Android 10 पर आधारित One UI 2.0 अपडेट)

रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि अपडेट फोन में Android 10 के कोर फीचर्स जोड़ता है। इनमें सिस्टम वाइड डार्क मोड, एंड्रॉयड 10 के नए गेस्चर नेविगेशन, बेहतर लोकेशन और प्राइवेसी कंट्रोल शामिल हैं। इसके अलावा अब सैमसंग गैलेक्सी ए50एस यूज़र्स डिजिटल वेलबींग का फायदा भी ले सकते हैं। 
Advertisement

नया वन यूआई 2.0 अपडेट यूआई में भी सुधार करता है। हालांकि इस अपडेट में कंपनी ने बिल्ट-इन स्क्रीन रिकॉर्डर को हटा दिया है। बता दें कि भारत में गैलेक्सी ए30 को मिले अपडेट में भी कंपनी ने इसी तरह कुछ बिल्ट-इन फीचर्स को हटा दिया है। गैलेक्सी ए50एस को वियतनाम में निर्धारित समय से पहले अपडेट मिलना और भारत में गैलेक्सी ए30 के लिए लेटेस्ट अपडेट जारी होना, कहीं ना कहीं सॉफ्टवेयर अपडेट को लेकर सैमसंग की गंभीरता को साफ दर्शा रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही कंपनी इस अपडेट को भारतीय गैलेक्सी ए50एस यूज़र्स के लिए भी जारी कर सकती है। हालांकि फिलहाल कंपनी ने इस बारे में किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Good photos in daylight
  • Useful software features
  • Bad
  • Underwhelming performance for the price
  • Weak camera performance in low light
  • Generic design, average build quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  2. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
  3. Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
  4. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  5. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  6. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  8. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  9. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  10. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.