Samsung Galaxy A50 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy A50 Update: सैमसंग गैलेक्सी ए50 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।

Samsung Galaxy A50 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy A50 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर

ख़ास बातें
  • एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर से लैस है Samsung Galaxy A50
  • Galaxy A50 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं
  • Galaxy A50 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A50 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग Galaxy A50 को मिला लेटेस्ट अपडेट जून एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और लेटेस्ट सिक्योरिटी इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है। Samsung Galaxy A50 को मिला लेटेस्ट अपडेट का फर्मवेयर वर्जन A505FDDU2ASF2 है, अपडेट के साथ फोन में नाइट मोड और सुपर स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर भी जुड़ेंगे। Bixby विजन की जरूरत के बिना भी कैमरा ऐप से क्यूआर कोड को स्कैन कर सकेंगे। याद करा दें कि पिछले महीने भारत में Samsung Galaxy A50 की कीमत में कटौती की गई थी और अब इसकी शुरुआती कीमत 18,490 रुपये है।

Sammobile की रिपोर्ट में कहा गया है कि Galaxy A50 को मिला अपडेट नाइट मोड और सुपर स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे नए कैमरा फीचर्स के साथ आ रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ यूज़र को फोन को अपडेट करने के बाद भी नए फीचर्स नहीं दिख रहे हैं। इन यूज़र को अपने कैमरा ऐप को रीसेट करके देखना चाहिए।

कैमरा ऐप को रीसेट करने के लिए सबसे पहले कैमरा ऐप को खोले, इसके बाद कैमरा सेटिंग्स को खोले और रीसेट बटन पर क्लिक करें। इसके अलावा अपडेट का फर्मवेयर वर्जन A505FDDU2ASF2 के साथ बिना Bixby विज़न की जरूरत के सीधे कैमरा ऐप से क्यूआर कोड को स्कैन कर सकेंगे। इस फीचर को हाल ही में Galaxy S9, Galaxy Note 9 और Galaxy S10 के लिए जारी किया गया था।

अब इस फीचर को Samsung Galaxy A50 यूज़र के लिए रोल आउट किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सभी बदलावों का जिक्र चेंजलॉग में नहीं किया गया है। हम सलाह देंगे कि फोन को वाई-फाई कनेक्शन से कनेक्ट करने और फोन को चार्ज पर लगाने के बाद ही अपडेट करें।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • कमियां
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
डिस्प्ले6.40 इंच
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »