सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) की बिक्री आज से शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मार्च 2017 09:51 IST
ख़ास बातें
  • दोनों में सैमंसग गैलेक्सी ए5 (2017) सस्ता है और इसकी कीमत 28,990 रुपये है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) हैंडसेट 33,490 रुपये में मिलेगा
  • दोनों स्मार्टफोन ब्लैक स्काय और गोल्ड सैंड कलर में उपलब्ध होंगे
सैमसंग ने पिछले हफ्ते ही भारत में दो नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) लॉन्च किए थे। दोनों में सैमंसग गैलेक्सी ए5 (2017) सस्ता है और इसकी कीमत 28,990 रुपये है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) हैंडसेट 33,490 रुपये में मिलेगा। इन दोनों ही स्मार्टफोन की बिक्री बुधवार से शुरू होगी। लॉन्च के बाद से दोनों फोन ग्राहकों के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग में उपलब्ध थे। आप चाहें तो इन स्मार्टफोन को ब्लैक स्काय और गोल्ड सैंड कलर में खरीद पाएंगे।

बता दें कि दक्षिण कोरियाई कंपनी की गैलेक्सी ए (2017) सीरीज़ के स्मार्टफोन को पिछले साल सीईएस 2017 में लॉन्च किया गया था। दावा है कि गैलेक्सी ए (2017) सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पिछले फोन की तुलना में ज्यादा बेहतर कैमरा दिया गया है।  इन स्मार्टफोन में कैमरे को कम रोशनी वाली जगह के हिसाब से ऑप्टिमाइज़ किया गया है। नए स्मार्टफोन आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस हैं।

(पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) की पहली झलक)

सबसे पहले बात सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) स्मार्टफोन की। इस फोन में 5.7 इंच (1080 x1920 पिक्सल) फुलएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3600 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।  यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, आरजीबी लाइट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैरोमीटर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 156.8 x 77.6 x 7.9 मिलीमीटर है।
Advertisement
 
(सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) की तस्वीर)

अब बात 5.2 इंच (1080 x1920 पिक्सल) फुलएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले वाले सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) स्मार्टफोन की। इस फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में भी गैलेक्सी ए7 (2017) की तरह ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग फ़ीचर के साथ आती है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, आरजीबी लाइट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैरोमीटर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 146.1 x 71.4 x 7.9 मिलीमीटर है। फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic size, good build
  • IP86 rating
  • Samsung Pay support
  • Functional UI
  • Bad
  • Autofocus is slow, struggles in macros
  • Weak speaker for media playback
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7880

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP68 rated
  • Very good build
  • Samsung Pay support
  • Functional UI
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Autofocus is slow, struggles in macros
  • Questionable value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7880

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.