सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) के स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) के स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा
विज्ञापन
कई दिनों से सुर्खियों का बाज़ार सैमसंग द्वारा अपने गैलेक्सी ए सीरीज के स्मार्टफोन के सेकेंड जेनरेशन डिवाइस पर काम करने को लेकर गर्म है। इनमें हैंडसेट में सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2016), सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) और सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2016) शामिल हैं। पिछले कुछ हफ्तों में इन डिवाइस के संबंध में कई जानकारियां सार्वजनिक हुई हैं।

अब सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) को कथित तौर पर कंपनी की वेबसाइट पर यूज़र एजेंट प्रोफाइल में देखा गया है। यहां पर इस हैंडसेट के लिए एसएम-ए510एम के नाम का इस्तेमाल किया गया है।

हंगरी की एक वेबसाइट ने इसकी खबर सबसे पहले दी। गैलेक्सी ए5 (2016) में एचडी (720x1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले होगा। हालांकि, डिस्प्ले साइज के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ एआरएमवी11 64-बिट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) की प्रोफाइल लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। गैलेक्सी ए5 (2016) के और किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी ए5 (2016) हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा और यह 5.2 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 7 प्रोसेसर, एआरएम माली-टी720 और 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। यह 16 जीबी की स्टोरेज के साथ आएगा जिसमें से यूज़र 11 जीबी का ही इस्तेमाल कर पाएंगे। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 4.7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का दावा किया गया है। ह

गौरतलब है कि सैमसंग ने गुरुवार को अपने गैलेक्सी ए9 स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लिस्ट किया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »