Samsung Galaxy A42 5G हैंडसेट में हो सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी

लिस्टिंग में EB-BA426ABY मॉडल नंबर वाली इस बैटरी की क्षमता 4,860 एमएएच है, जिससे इशारा मिलता है कि फाइनल बैटरी क्षमता 5,000 एमएएच की होगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 27 जुलाई 2020 11:10 IST
ख़ास बातें
  • बजट 5जी स्मार्टफोन हो सकता है Samsung Galaxy A42
  • Samsung ने फिलहाल नहीं दिया कोई आधिकारिक बयान
  • सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी मौजूद हो सकती है 128 जीबी स्टोरेज

Samsung Galaxy A42 5G अगले साल हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy A42 5G स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा, यह इशारा चीनी 3C वेबसाइट लिस्टिंग से मिला है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी का पहला बजट 5जी स्मार्टफोन होगा, जिसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर गैलेक्सी ए42 स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन का मॉडल नंबर SM-A426B है, जबकि फोन की बैटरी का मॉडल नंबर EB-BA426ABY है। सर्टिफिकेशन वेबसाइट में यह फोन 4,860 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है।

चीन की 3C वेबसाइट की जानकारी सबसे पहले 91Mobiles द्वारा दी गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि लिस्टिंग में EB-BA426ABY मॉडल नंबर वाली इस बैटरी की क्षमता 4,860 एमएएच है, जिससे इशारा मिलता है कि फाइनल बैटरी क्षमता 5,000 एमएएच की होगी। यह लिथियम इयॉन बैटरी होगी। हालांकि, इसके अलावा लिस्टिंग में अन्य किसी जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है।

आपको बता दें, यह जानकारी 91Mobiles रिपोर्ट में दी गई है, Gadgets 360 ने स्वतंत्र रूप से फिलहाल इस लिस्टिंग की जांच नहीं की है।

गौरतलब है कि जून के अंत में सैमसंग गैलेक्सी ए42 स्मार्टफोन की जानकारी सबसे पहले Sammobile द्वारा की गई थी। पब्लिकेशन ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी थी कि फोन का मॉडल नंबर SM-A426B होगा। फोन में 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। इसके अलावा उस वक्त बताया गया था कि यह फोन अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है। अब लेटेस्टी 3सी लिस्टिंग के जरिए इसकी बैटरी क्षमता से भी पर्दा उठ गया है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए42 स्मार्टफोन Samsung Galaxy A41 का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा, जिसे पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था। इस फोन की बैटरी क्षमता 3,500 एमएएच थी। हालांकि, इस हिसाब से गैलेक्सी ए42 स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता काफी बड़ी व दमदार है। इसकी एक वजह इस फोन में मौजूद 5जी सपोर्ट भी हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि सैमसंग ने अपने फोन में 6,000 एमएएच बैटरी देना शुरू कर दिया है, इसलिए 5,000 एमएएच क्षमता की भी उम्मीद की जा सकती है।
Advertisement

इन सब लिस्टिंग और लीक के बावजूद फिलहाल सैमसंग ने न तो इस आगमी सैमसंग गैलेक्सी ए42 स्मार्टफोन की मौजूदगी के बारे में और न ही इसकी बैटरी क्षमता के बारे में कोई आधिकारिक बयान दिया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.