Samsung नए Galaxy A36 5G पर कर रहा है काम, IMEI डेटाबेस में लिस्ट हुआ अपकमिंग मॉडल

लिस्टिंग में मौजूद नाम से पता चलता है कि अपकमिंग स्मार्टफोन 5G चिपसेट से लैस होगा। बता दें कि Samsung Galaxy A35 5G को 5nm Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2024 21:39 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A35 5G को IMEI डेटाबेस पर लिस्टेड देखा गया
  • फोन को दो मॉडल नंबर - SM-A366B/DS और SM-A366U के साथ लिस्ट किया गया
  • ग्लोबल और अमेरिकी मार्केट की ओर इशारा करते हैं मॉडल नंबर

Samsung Galaxy A35 को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Samsung

ऐसा माना जा रहा है कि Samsung अपने दो A-सीरीज स्मार्टफोन मॉडल - Galaxy A56 और Galaxy A36 पर काम कर रहा है। इनमें से ज्यादा प्रीमियम मॉडल, Galaxy A56 को मॉडल नंबर SM-A566B के साथ हाल ही में IMEI डेटाबेस और Geekbench पर देखा गया था, जिसने इसकी मौजूदगी की ओर इशारा दिया। अब, Galaxy A36 5G को भी IMEI डेटाबेस पर लिस्टेड देखा गया है, जिसने इस स्मार्टफोन के आने की पुष्टि की है। स्मार्टफोन को दो मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है और लिस्टिंग में Samsung Galaxy A36 5G नाम का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि Samsung ने भारत में इसी साल मार्च में Galaxy A35 5G को लॉन्च किया था।

Samsung Galaxy A35 5G को IMEI डेटाबेस पर गिज्मोचाइना द्वारा लिस्टेड देखा गया है। स्मार्टफोन को दो मॉडल नंबर - SM-A366B/DS और SM-A366U के साथ लिस्ट किया गया है, जो ग्लोबल और अमेरिकी मार्केट की ओर इशारा करता है। ऐसा प्रतीत होता है कि मॉडल नंबर में DS का मतलब डुअल-सिम है, जो ग्लोबल मॉडल हो सकता है। वहीं, रिपोर्ट दावा करती है कि दूसरा मॉडल नंबर अमेरिका के लिए हो सकता है।
Advertisement

जैसा कि लिस्टिंग में मौजूद नाम से पता चलता है, अपकमिंग स्मार्टफोन 5G चिपसेट से लैस होगा। बता दें कि Samsung Galaxy A35 5G को 5nm Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। IMEI डेटाबेस में इसके अलावा, स्मार्टफोन को लेकर कोई अन्य जानकारी मौजूद नहीं है।

इससे अलग, बता दें कि हाल ही में Samsung Galaxy A56 5G को गीकबेंच ब्राउजर पर देखा गया था और वहां इसके कई स्पेसिफिकेशन लिस्टेड थे। ऐसा कहा जा रहा है कि इसका मॉडल नंबर SM-A566B है। इसमें Exynos 1580 SoC होने का अनुमान है, जो आठ कोर वाला प्रोसेसर होगा। इस चिपसेट में एक प्राइम कोर 2.91GHz पर क्लॉक किया गया होगा, जबकि तीन मिड कोर 2.60GHz पर कैप्ड और चार एफिशिएंसी कोर 1.95GHz पर क्लॉक्ड होंगे।
Advertisement

कथित हैंडसेट लगभग 6.67GB रैम और ARMv8 आर्किटेक्चर के साथ आ सकता है। यह Android 15 OS के साथ शिप हो सकता है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern design
  • Good display
  • Feature-packed software
  • Reliable battery life
  • Good primary camera
  • Bad
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • CPU performance lags behind the competition
  • Bloatware installed after software updates
  • Opts you in to Glance after updates
  • Very pricey
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.