Samsung Galaxy A33 5G और Galaxy A53 5G को मिला Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन, जल्द लॉन्च के संकेत

Samsung Galaxy A33 5G और Galaxy A53 5G दोनों स्मार्टफोन Bluetooth Special Interest Group (SIG) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किए गए है, जिससे इसके तुरंत लॉन्च के संकेत मिलते हैं।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 27 जनवरी 2022 16:41 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A सीरीज़ के फोन में मिल सकता है डुअल-सिम सपोर्ट
  • Samsung Galaxy A33 5G, Galaxy A53 5G में मिल सकता है Bluetooth v5.1
  • फिलहाल कंपनी ने लॉन्च तारीख की जानकारी नहीं दी है
Samsung Galaxy A33 5G और Galaxy A53 5G दोनों स्मार्टफोन Bluetooth Special Interest Group (SIG) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किए गए है, जिससे इसके तुरंत लॉन्च के संकेत मिलते हैं। लिस्टिंग में देखा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए33 और सैमसंग गैलेक्सी ए53 स्मार्टफोन ब्लूटूथ वी5.1 कनेक्टिविटी के साथ आएंगे। गैलेक्सी ए सीरीज़ के स्मार्टफोन हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) पर भी स्पॉट किए गए थे, जिससे इनके भारत लॉन्च के संकेत मिले थे। सैमसंग गैलेक्सी ए53 को लेकर माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy A52 का सक्सेसर होगा, जो कि मार्च 2021 में लॉन्च किया गया था। वहीं, Samsung Galaxy A33 5G को लेकर माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy A32 का सक्सेसर होगा, जिसे जनवरी 2021 में लॉन्च किया गया था।

Bluetooth SIG वेबसाइट पर Samsung Galaxy A33 अलग-अलग वेरिएंट्स के साथ लिस्ट है, जिसमें मॉडल नंबर SM-A336B, SM-A336E और SM-A336M शामिल हैं। वहीं, Samsung Galaxy A53 स्मार्टफोन वेबसाइट पर दो वेरिएंट्स में लिस्ट है, जो है मॉडल नंबर SM-A536B और SM-A536E। लिस्टिंग में पब्लिशिंग तारीख 26 जनवरी लिस्ट है और दोनों ही फोन ब्लूटूथ वी5.1 कनेक्टिविटी के साथ लिस्ट हैं। ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग यह भी इशारा देती है कि फोन में डुअल-सिम स्लॉट मौजूद होंगे।

Bluetooth SIG वेबसाइट लिस्टिंग के दो गैलेक्सी डिवाइस को SamMobile द्वारा स्पॉट किया गया था।

Samsung ने फिलहाल Galaxy A33 और Galaxy A53 को लेकर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पुरानी रिपोर्ट्स में इनके स्पेसिफिकेशन्स तक की जानकारी मिल चुकी है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A33 5G specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी ए33 5जी फोन को लेकर जानकारी मिली है कि यह 6.4 इंच के फुल-एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा। डिस्प्ले में होल-पंच सेल्फी कटआउट दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में IP67 रेटिंग मिलेगी जो कि इसे डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनाता है।

लीक रेंडर्स में फोन के बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखा गया था, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा, फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक मिल सकता है। वहीं, फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A53 5G specifications (expected)

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए53 5जी फोन 6.46 इंच के फुल-एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल होगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, फोन Exynos 1200 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज होगी।

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का, 32 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा हो सकता है। इसके अलावा, फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp 120Hz Super AMOLED display
  • High-quality stereo speakers
  • IP67 rating
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera
  • Weak low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  2. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  9. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  10. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.