Samsung Galaxy A31 का सपोर्ट पेज हुआ लाइव, लॉन्च के बेहद करीब

Samsung Galaxy A31 बीते कुछ महीनों से सुर्खियों का हिस्सा है। SM-A315F_DS मॉडल नंबर वाले गैलेक्सी ए31 में ब्लूटूथ 5.0 हो सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 मार्च 2020 12:18 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A31 एंड्रॉयड 10 पर अधारित होगा
  • सैमसंग गैलेक्सी ए31 में हो सकता है ब्लूटूथ वी5.0
  • सैमसंग का यह फोन हो सकता है 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस

Samsung Galaxy A31 हो सकता है तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A31 का सपोर्ट पेज रूस में लाइव हो गया है, जो इसके लॉन्च की तरफ ठोस इशारा है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 के संबंध में अभी तक कोई अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इस फोन को SM-A315F/DS मॉडल नंबर के साथ Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 को मार्केट में Samsung Galaxy A30 के अपग्रेड के तौर पर उतारा जाएगा। यह नया Samsung फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और कम से कम 4 जीबी रैम से लैस होगा। कुछ दिनों पहले वाई-फाई अलाइंस वेबसाइट पर गैलेक्सी ए31 को लिस्ट किया गया था। यहां भी फोन का मॉडल नंबर वही था जिसका ज़िक्र ब्लूटूथ एसआईजी की लिस्टिंग मे हुआ है।

Samsung Russia की साइट पर SM-A315F/DS मॉडल नंबर वाले एक फोन का सपोर्ट पेज लाइव किया गया है। यह फोन संभवतः Samsung Galaxy A31 है। इस लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी  GalaxyClub ब्लॉग द्वारा दी गई। इस पेज में फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, हैंडसेट के लॉन्च की ओर इशारा ज़रूर मिलता है।

Bluetooth SIG website पर भी गैलेक्सी ए31 फोन को SM-A315F_DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। साइट से पता चला कि नए फोन में ब्लूटूथ व5.0 होगा।
 

Samsung Galaxy A31 specifications (rumoured)

सैमसंग गैलेक्सी ए31 पिछले कुछ समय से खबरों में बना हुआ है। पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हेलियो पी65 प्रोसेसर भी होगा।
Advertisement

सैमसंग ने गैलेक्सी ए30 को पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया था। इसी कारण से उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसके अपग्रेड सैमसंग गैलेक्सी ए31 से भी पर्दा उठा सकती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid battery life
  • Vivid display
  • One UI is good
  • Bad
  • Underwhelming system performance
  • Mediocre cameras
  • Fingerprint sensor isn’t quick
  • Slightly boring design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.