Samsung Galaxy A31 की बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर

Samsung Galaxy A31 क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जून 2020 11:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A31 में 5,000 एमएएच बैटरी दी जाएगी
  • sAMOLED डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस
  • स्मार्टफोन के भारत में 23,000 रुपये कीमत के आसपास लॉन्च होने का दावा

Samsung Galaxy A31 4 जून को दोपहर 2 बजे लॉन्च होगा

Samsung Galaxy A31 को भारत में कल, गुरुवार यानी 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। यूं तो इसका खुलासा Samsung ने पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में कर दिया था, लेकिन अब स्मार्टफोन के भारत लॉन्च को भारतीय ई-कॉमर्स दिग्गज़ Flipakrt ने अपने पोर्टल पर टीज़ किया है। इसके अलावा सैमसंग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी सैमसंग गैलेक्सी ए31 के लिए नोटिफाई मी पेज़ बनाया है। इस टीज़र पेज में कंपनी ने कल के लॉन्च के लिए काउंटडाउन टाइमर भी चलाया है। बता दें सैमसंग गैलेक्सी ए31 कल दोपहर 2 बजे लॉन्च किया जाएगा। 

Flipkart पर Samsung Galaxy A31 का टीज़र पेज स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टी के अलावा यह भी साफ कर देता है कि स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। हालांकि इसके उपलब्धता की तारीख की जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है। फ्लिपकार्ट के अलावा स्मार्टफोन सैमसंग की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी बेचा जाएगा। टीज़र पेज सैमसंग गैलेक्सी ए31 के कुछ स्पेसिफिकेशन पर भी रौशनी डालता है।
 

समर्पित टीज़र पेज के अनुसार, Samsung Galaxy A31 क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा। इसके अलावा यह भी पुष्टी होती है कि स्मार्टफोन 6.4-इंच फुल एचडी+ एसएमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले होगा। सैमसंग वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच को इनफिनिटी-यू बोलती है। इतना ही नहीं, पेज से यह भी साफ हो गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए31 में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी होगी, जो 15 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगी। इन सब स्पेसिफिकेशन के अलावा हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी ए31 को लेकर कुछ लीक्स भी सामने आ चुके हैं।
 

Samsung Galaxy A31 price in India (expected)

हाल ही में न्यूज एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी ए31 की कीमत भारत में 23,000 रुपये के आसपास होगी। हालांकि सभी स्पेसिफिकेशन और असल कीमत की जानकारी स्मार्टफोन के कल यानी 4 जून को लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगी। 
Advertisement

Samsung Galaxy A31 को ग्लोबल मार्केट में मार्च महीने में उतारा गया था। यह मार्केट में बीते साल पेश किए गए Samsung Galaxy A30 के अपग्रेड के तौर पर लाया गया है।
 

Samsung Galaxy A31 specifications

सैमसंग गैलेक्सी के ग्लोबल वेरिएंट की स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी ए31 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। हालांकि कंपनी ने Samsung Galaxy A31 में इस्तेमाल किए गए प्रोसेसर के बारे में नहीं बताया है। ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में उतारा गया है, जिनमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 स्टोरेज शामिल हैं। Samsung Galaxy A31 में कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी दी गई है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid battery life
  • Vivid display
  • One UI is good
  • Bad
  • Underwhelming system performance
  • Mediocre cameras
  • Fingerprint sensor isn’t quick
  • Slightly boring design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.