Samsung Galaxy A30s के स्पेसिफिकेशन लीक

याद रहे कि Samsung Galaxy A30 को इस साल फरवरी महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। इसका दाम 16,990 रुपये था।

Samsung Galaxy A30s के स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है Galaxy A30s
  • Galaxy A30 का ही वेरिएंट होगा सैमसंग गैलेक्सी ए30एस
  • यह सैमसंग फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा
विज्ञापन
Galaxy A30 को मार्केट में उतारने के बाद Samsung अब Galaxy A30s को पेश करने की तैयारी कर रही है। SM-A307FN मॉडल नंबर वाले एक नए हैंडसेट को बेंचमार्क साइट Geekbench पर लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह फोन Samsung Galaxy A30s ही है। गौर करने वाली बात है कि Galaxy A30 का मॉडल नंबर SM-A305 है। ऐसे में नए फोन के Galaxy A30 का ही वेरिएंट होने की संभावना बढ़ जाती है। माना जा रहा है कि Galaxy A30s के स्पेसिफिकेशन Galaxy A30 से थोड़े अलग होंगे।

Geekbench साइट की लिस्टिंग के मुताबिक, SM-A307FN मॉडल नंबर वाला सैमसंग फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। इसके साथ 3 जीबी रैम दिए जाएंगे। यह मार्केट में Samsung Galaxy A30s के नाम से आ सकता है। लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी MySmartPrice द्वारा दी गई।

फोन को एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया था। संभव है कि फोन एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ आएगा। यही प्रोसेसर Galaxy A30 का भी हिस्सा है।
 
samsung

ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। ऐसे में लिस्ट किए गए सैमसंग फोन और इस साल ही लॉन्च हुए Galaxy A30 के बीच अंतर बता पाना अभी बेहद ही मुश्किल है। हालांकि, नए हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन अलग होना तय है।

बेंचमार्क लिस्टिंग से पता चला है कि फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 1,322 और मल्टी कोर टेस्ट में 4,116 का स्कोर मिला।

याद रहे कि Samsung Galaxy A30 को इस साल फरवरी महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। इसका दाम 16,990 रुपये था। फोन की कीमत हाल ही में 1,500 रुपये कम हुई थी। इसके बाद से हैंडसेट 15,490 रुपये में बिकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy A30s, Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »