Samsung Galaxy A30 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy A30 को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। जानें इसके बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2019 12:57 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए30 की कीमत 16,990 रुपये तय की गई है
  • एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ आता है Samsung Galaxy A30
  • Galaxy A30 को मिले लेटेस्ट अपडेट का फाइल साइज़ 180.49 एमबी है

Samsung Galaxy A30 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy A30 को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। सैमसंग गैलेक्सी ए30 को मिला यह अपडेट इंप्रूव जीपीएस परफॉर्मेंस, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और इंप्रूव ऑडियो क्वालिटी के साथ आ रहा है। Samsung Galaxy A30 को मिले लेटेस्ट अपडेट का फर्मवेयर वर्जन A305FDDU1ASD5/A305FODM1ASD5/A305FXXU1ASD5 है और इसका फाइल साइज़ 180.49 एमबी है। केवल इतना ही नहीं, अपडेट अप्रैल 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है।

Samsung ने अपडेट को ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए रोल आउट किया है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो Settings > Software Update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। याद करा दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए30 (Samsung Galaxy A30) को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। भारत में Samsung Galaxy A30 (रिव्यू) की कीमत 16,990 रुपये है। सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट को वाई-फाई पर ही डाउनलोड करें।
Advertisement
 

Photo Credit: TizenHelp

TizenHelp द्वारा शेयर किए चेंजलॉग से पता चला है कि अपडेट अप्रैल 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। केवल इतना ही नहीं, लेटेस्ट अपडेट इंप्रूव जीपीएस परफॉर्मेंस, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और इंप्रूव ऑडियो क्वालिटी के साथ आ रहा है।

इस माह के शुरुआत में Samsung Galaxy A30 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिला था। कई सिक्योरिटी लूपहोल को नए अपडेट के साथ फिक्स किया गया था और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ सैमसंग गैलेक्सी ए30 (Samsung Galaxy A30) में ईयरफोन के लिए साउंड आउटपुट को इंप्रूव किया गया था।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A30 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए30 की कीमत 16,990 रुपये तय की गई है। यह स्मार्टफोन रेड, ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी ए30 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

यह दो रियर कैमरों के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। इस फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Galaxy A30 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। गैलेक्सी ए30 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के ज़रिए यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid Super AMOLED display
  • Up-to-date software
  • Solid battery life
  • Built well
  • Bad
  • Weak speaker
  • Fingerprint sensor isn’t easily accessible
  • Underwhelming cameras
  • Processor not competitive enough at the price
  • Sluggish face recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy A30, Samsung, Samsung Galaxy A30 Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.