Samsung Galaxy A24 हो सकता है 6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Samsung Galaxy A24 में 50MP का प्राइमरी वाइड सेंसर, 5MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023 13:56 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A24 जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
  • Samsung Galaxy A24 में 6.5 इंच HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Samsung Galaxy A24 पिछले कुछ समय से काफी खबरों में रहा है।

Samsung Galaxy A24 एंड्रॉयड 12 पर चलेगा।

Photo Credit: Slashleaks

Samsung Galaxy A24 जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, स्मार्टफोन की रिलीज डेट अभी नहीं बताई गई है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन  लीक हो गए हैं। इससे जुड़ी लीक्स के अनुसार, Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर दिया जा सकता है। Galaxy A24 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके रियर पर 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। रेंडर्स के अनुसार, यह फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। 

Samsung Galaxy A24 पिछले कुछ समय से काफी खबरों में रहा है और Winfuture.de (German) (via SlashLeaks) की एक नई रिपोर्ट में इसके स्पेसिफिकेशन्स और नए रेंडर्स शेयर किए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग इस स्मार्टफोन को सबसे पहले मिडिल ईस्ट में EUR 200 (करीब 18,000 रुपये) में लेकर आएगा। 

रेंडर्स के अनुसार, स्मार्टफोन 3 कलर ऑप्शंस में आएगा। डिस्प्ले वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आएगी, जिसमें सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन प्लास्टिक फ्रेम एयर बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। फोन में कैमरा बम्प देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाईं ओर पावर और वॉल्यूम रॉकर बटन दिए जाएंगे।  
 

Samsung Galaxy A24 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy A24 में 6.5 इंच HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल होगा। डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल के साथ आएगा जिसमें सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। हैंडसेट में ओक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G99 SoC के साथ 4GB रैम दी जाएगी। सैमसंग गैलेक्सी A24 एंड्राइड 12 पर काम करेगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें 50MP का प्राइमरी वाइड सेंसर, 5MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी के लिए इसमें 13MP का सेंसर दिया जा सकता है। इसमें 128GB की स्टोरेज दी जाएगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.