48MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy A22 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 18,499 रुपये तय की गई है, जिसमें ग्राहकों को 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। यह फोन ब्लैक और मिंट कलर ऑप्शन में आता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 जून 2021 18:35 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A22 फोन Samsung India पर खरीद के लिए है उपलब्ध
  • सैमसंग गैलेक्सी ए22 फोन यूरोप में हो चुका है लॉन्च
  • Galaxy F22 फोन हो सकता है गैलेक्सी ए22 का रीब्रांडेड वर्ज़न
Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन को गुपचुप तरीके भारत में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें, कुछ दिन पहले इस फोन की कथित सेल भारत में ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए शुरू कर दी गई थी, जिसके बाद अब कंपनी ने इसे खुद से पेश कर दिया है। Samsung का यह नया स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है और इसमें कंपनी ने वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए22 स्मार्टफोन में 90 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है और इसमें 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। आपको बता दें, सैमसंग गैलेक्सी ए22 स्मार्टफोन को Galaxy A22 5G के साथ भारत से पहले यूरोप में लॉन्च किया जा चुका है। यह फोन Samsung Galaxy A21 स्मार्टफोन का सक्सेसर है, जो कि अमेरिका में पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुआ था।
 

Samsung Galaxy A22 price in India, availability details

Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 18,499 रुपये तय की गई है, जिसमें ग्राहकों को 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। यह फोन ब्लैक और मिंट कलर ऑप्शन में आता है। फोन की सेल फिलहाल Samsung India के जरिए भारत में हो रही है। हालांकि, जल्द ही अन्य रिटेल चैनल्स के माध्यम से इस फोन को खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

ध्यान देने वाली बात  यह है कि सैमसंग गैलेक्सी ए22 स्मार्टफोन की भारतीय कीमत Galaxy M32 की तुलना में अधिक है, जो कि इस महीने की शुरुआत में 14,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी एम32 स्मार्टफोन में गैलेक्सी ए22 की तुलना में कई अपग्रेड्स मौजूद है, जिसमें 6,000 एमएएच की बैटरी और रियर कैमरा सेटअप में मेगापिक्सल काउंट शामिल हैं।

गौरतलब है कि Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन को यूरोप में कई कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया था, जिसमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung जलाई के दूसरे हफ्ते में Galaxy F22 स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगा, जो कि गैलेक्सी ए22 स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा।
 

Samsung Galaxy A22 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए22 स्मार्टफोन Android 11 आधारित One UI 3.1 Core पर काम करता है। इसमें 6.4 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, फोन अज्ञात ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6GB तक रैम मौजूद होगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, f/2.2 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.2 लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

फोन में 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसके 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा, फोन में भी एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 15 वॉट अडैप्टिव फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। बैटरी को लेकर कहा गया है कि यह 4जी नेटवर्क पर 38 घंटे तक का टॉक-टाइम डिलीवर करेगी। फोन का डायमेंशन 159.3x73.6x8.4mm और भार 186 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें ₹30K कौन सा है बेहतर?
  2. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,699 सस्ती कीमत में मिल रहा 7,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno16c, जानें ऑफर
  2. स्मार्टफोन पर फोटो-वीडियो से स्टोरेज हो गई फुल! ऐसे करें चुटकी में स्पेस खाली
  3. Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें ₹30K कौन सा है बेहतर?
  4. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  5. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  6. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  7. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  8. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  10. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.