64MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M32 फोन भारत में लॉन्च, ये है कीमत

Samsung Galaxy M32 की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

64MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M32 फोन भारत में लॉन्च, ये है कीमत

Samsung Galaxy M32 फोन ब्लैक और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में आता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M32 क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम32 में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है
  • फोन की सेल 28 जून से शुरू होगी
विज्ञापन
Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन को भारत में आज सोमवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह नया Samsung फोन 90 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले और 6,000 एमएएच बैटरी से लैस है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एम32 फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा, इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह खासतौर पर फिल्मों, गेम्स और सोशल मीडिया के लिए ऑप्टिमाइज़ किया जा सकता है। इस फोन में Samsung Pay Mini ऐप प्रीलोडेड मिलेगा और इसमें प्राइवेसी-फोकस्ड मोड AltZLife दिया गया है। Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन मार्केट में Redmi Note 10S, Poco M3 Pro और Realme 8 5G जैसे स्मार्टफोन को टक्कर देगा।
 

Samsung Galaxy M32 price in India, availability

Samsung Galaxy M32 की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। सैमसंग गैलेक्सी एम32 फोन ब्लैक और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, और इसकी सेल Amazon, Samsung India ऑनलाइन स्टोर और रिटेलर स्टोर पर शुरू की जाएगी। Amazon लिस्टिंग के अनुसार, फोन की सेल 28 जून से शुरू होगी।

इंट्रोडक्टरी ऑफर की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एम32 खरीदने पर ICICI बैंक ग्राहकों को 1,250 रुपये का कैशबैक मिल रहा है।
 

Samsung Galaxy M32 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एम32 Android 11 आधारित One UI 3.1 पर काम करता है। फोन में 6.4 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। वहीं, फोन की अधिकतम ब्राइटनेस 800 निट्स है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB तक रैम मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। इसके अलावा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की स्टोरेज 128 जीबी है, जिसको माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक आदि शामिल है। फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसके साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर 130 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक, 40 घंटे तक का टॉक-टाइम या फिर 25 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक प्रदान करती है।

फोन का डायमेंशन 159.3x74.0x9.3mm और भार 196 ग्राम है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp AMOLED display
  • Quick 90Hz refresh rate
  • Very good battery life
  • कमियां
  • Weak processor
  • Disappointing low-light camera performance
  • Slow charging
  • Pre-installed apps, spammy notifications
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  10. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »