Samsung Galaxy A22 5G के लॉन्च को लेकर सामने आई नई जानकारी

सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी के लॉन्च से पहले सैमसंग कथित रूप से Galaxy A32 5G को लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत गैलेक्सी ए22 5जी की तुलना में थोड़ी ज़्यादा होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2020 14:35 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A22 5G हो सकता है दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी में मिल सकता है मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर
  • इस किफायती 5जी फोन के साथ अन्य कंपनियों को टक्कर देगी सैमसंग

इस साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy A21 का सक्सेसर होगा Samsung Galaxy A22 5G

Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन कथित रूप से भारत में साल 2021 के सेकेंड हाफ में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन भारत के साथ-साथ अन्य दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में भी पेश किया जा सकता है। यह फोन भविष्य में सबसे किफायती 5जी हैंडसेट में से एक में पॉजिशन होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी फोन Samsung Galaxy A21 का सक्सेसर होगा, जो कि इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। साल 2021 के पहले हाफ में Samsung कंपनी Galaxy A32 5G फोन को मार्केट में उतार सकती है, जिसकी कीमत कथित सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी की तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

कोरियन पब्लिकेशन Daum.net की रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy A22 5G को साल 2021 के सेकेंड हाफ में लॉन्च किया जा सकता है। यदि यह खबर सच साबित होती है, तो यह कंपनी के पारंपरिक लॉन्च सर्कल में थोड़ देरी पेश कर सकते है। आपको बता दें, Samsung Galaxy A21 स्मार्टफोन को अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी की कीमत KRW 200,000 (लगभग 13,300 रुपये) हो सकती है। यह स्मार्टफोन भारत और दक्षिण पूर्वी एशियन मार्केट में दस्तक दे सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी के लॉन्च से पहले सैमसंग कथित रूप से Galaxy A32 5G  को लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत गैलेक्सी ए22 5जी की तुलना में थोड़ी ज़्यादा होगी।
Advertisement

नए सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी स्मार्टफोन के साथ कंपनी किफायती स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जैसे Huawei, Oppo, Vivo और Xiaomi को टक्कर दे सकती है। सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी फोन को बिल्ड करने के लिए कंपनी JDM (joint development and production method) प्रोसेस का इस्तेमाल कर सकती है। इस प्रक्रिया में सैमसंग प्रोडक्ट डेवलपमेंट, डिज़ाइन और प्रोडक्शन प्रक्रिया को आउटसोर्स करती है, लेकिन कुछ आस्पेक्ट जैसे प्रोडक्ट के प्रमुख स्पेसिफिकेशन व पार्ट्स के चयन जैसे पहलुओं में शामिल रहती है।  

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा इस फोन से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  2. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  7. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  8. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  9. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  10. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.