6GB रैम और MediaTek Helio G80 प्रोसेसर से लैस होगा Samsung Galaxy A22 4G, गीकबेंच से मिला इशारा!

Samsung Galaxy A22 4G फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है, इसके अलावा फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 15 वॉट चार्जिंग मिलेगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 18 मई 2021 19:11 IST
ख़ास बातें
  • गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-A225F है लिस्ट
  • माना जा रहा है यह मॉडल नंबर Samsung Galaxy A22 4G से जुड़ा है
  • फोन में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

ब्लैक, व्हाइट और पर्पल कलर ऑप्शन में आ सकता है फोन

Samsung Galaxy A22 4G और Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन पिछले साल से सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले ही दिनों दोनों फोन के कथित रेंडर्स व स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए थे, जिससे पता चला था भले ही यह दोनों फोन एक-जैसे डिज़ाइन के साथ दस्तक दें, लेकिन स्पेसिफिकेशन के लिहाज से दोनों फोन एक-दूसरे से अलग होंगे। वहीं, अब सैमसंग गैलेक्सी ए22 4जी फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। गीकबेंच लिस्टिंग से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है।

गीकबेंच वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-A225F लिस्ट हुआ है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy A22 4G स्मार्टफोन का ही मॉडल नंबर है। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6 जीबी रैम मिलेगा। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन का सिंगल कोर स्कोर 293 और मल्टी-कोर स्कोर 1247 है।  

पिछले हफ्ते सामने आई लीक के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए22 4जी फोन में 6.4 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मिल सकता है। इसके अलावा इसमें वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा।

कैमरा सेटअप की बात  करें, तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 15 वॉट चार्जिंग मिलेगी।
Advertisement

साथ ही फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, ब्लैक, व्हाइट और पर्पल।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.