Samsung Galaxy A21s में हो सकती है 5000 एमएएच बैटरी और मैक्रो कैमरा

Galaxy A21s की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प होने की उम्मीद है। यह सैमसंग स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट रंग में आ सकता है।

Samsung Galaxy A21s में हो सकती है 5000 एमएएच बैटरी और मैक्रो कैमरा

Samsung Galaxy A21s फोन Galaxy A21 सीरीज़ का ही हिस्सा होगा

ख़ास बातें
  • Galaxy A21s में हो सकता है 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा
  • सैमसंग गैलेक्सी ए21एस हो सकता है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन
  • Samsung Galaxy A21s के लॉन्च की तारीख सामने नहीं आई
विज्ञापन
Samsung की गैलेक्सी ए सीरीज़ का अगला फोन Samsung Galaxy A21s हो सकता है। फोन के बारे में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन रूसी पार्ट्स सप्लायर नेविग्लोन और सेफ्टीकोरिया डेटाबेस पर इसकी बैटरी की एक कथित तस्वीर सामने आई है, जिसका मॉडल नंबर है EB-BA217ABY। Naviglon के मुताबिक, यह फोन 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि बड़ी बैटरी इन दिनों सैमसंग स्मार्टफोन के लिए आम हो चले हैं। बैटरी का मॉडल नंबर SM-A217F से मिलता-जुलता है, जो कथित तौर पर सैमसंग गैलेक्सी ए21एस का मॉडल नंबर है।

SafetyKorea की लिस्टिंग में फोन की बैटरी और उसका डाइमेंशन दिख रहा है। लेकिन यह तस्वीर साफ नहीं है, जिसकी वजह से यह जान पाना मुश्किल है कि बैटरी की क्षमता क्या है। हालांकि, Naviglon में साफ लिस्ट है- “Samsung Galaxy A21s SM-A217F/DS EB-BA217ABY 5000mAh"। दिलचस्प बात यह है कि सेफ्टीकोरिया पर मॉडल नंबर EB-BA217ABY के साथ दो अलग लिस्टिंग हैं। इनकी सर्टिफिकेशन की तारीख और तस्वीरें भी ही अलग हैं।

पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, Galaxy A21s 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरा के साथ आएगा। लेकिन रियर कैमरा सेटअप के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा फोन 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा, जिनमे रंगों का विकल्प ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट होगा।

गैलेक्सी ए21एस फोन Galaxy A21 सीरीज़ का ही हिस्सा होगा। दूसरी तरफ, गैलेक्सी ए21 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिज़ाइन होने की जानकारी मिली है। इसमें पिछले हिस्से पर मैक्रो कैमरा और डुअल एलईडी फ्लैश भी दिए जाने की संभावना है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट स्कैनर को भी जगह मिल सकती है। इनके आधार पर सैमसंग गैलेक्सी ए21एस के कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट स्कैनर की ओर इशारा ज़रूर मिलता है। लेकिन अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना ज़्यादा वाजिब होगा।

Samsung Galaxy A21s के लॉन्च की तारीख सामने नहीं आई है। फोन की उपलब्धता और कीमत के बारे में भी कुछ नहीं पता चल पाया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy A21s, Samsung Galaxy A21
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »