Samsung Galaxy A21s के स्पेसिफिकेशन लीक

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस मार्केट में Samsung Galaxy A20s की जगह लेगा। दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में 6.55 इंच का एचडी+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2020 19:25 IST
ख़ास बातें
  • 5,000 एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है Samsung Galaxy A21s
  • Samsung Galaxy A21s में तीन रियर कैमरे होने का दावा
  • सैमसंग गैलेक्सी ए21एस लॉन्च से बहुत दूर नहीं
Samsung Galaxy A21s अब तक कई बार सुर्खियों का हिस्सा बन चुका है। हर बार फोन के बारे में कोई ना कोई नई जानकारी सामने आई है। Samsung ने इस महीने ही अमेरिकी मार्केट में Samsung Galaxy A21 को लॉन्च किया था और यह पता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए21एस पर काम चल रहा है। ताज़ा रिपोर्ट में हमें इस फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में लॉन्च से पहले कुछ अहम जानकारियां मिली हैं।

सैमसंग के इस फोन को लेकर दावे टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि Samsung Galaxy A21s के बारे में यह जानकारी नए सोर्स से है। ऐसे में पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।

बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए21एस मार्केट में Samsung Galaxy A20s की जगह लेगा। दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में 6.55 इंच का एचडी+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होने की उम्मीद है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी कैमरा 13 मेगापिक्सल का हो सकता है। यह साफ नहीं है कि Samsung Galaxy A21s में गैलेक्सी ए21 की तरह होल-पंच डिज़ाइन होगा या ड्यू ड्रॉप नॉच।
 

टिप्सटर ने इस फोन में 5,000 एमएएच बैटरी दिए जाने का दावा किया है। यह जानकारी पहले भी मिल चुकी है। उन्होंने बताया है कि इस फोन में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी ए21एस को गीकबेंच की साइट पर 3 जीबी रैम और एक्सीनॉस 850 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किए जाने की खबरें आईं थी।
Advertisement

सुधांशु अंभोरे ने कहा कि सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, एनएफसी, डुअल-सिम, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया जाएगा। इसे ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग में लाए जाने का दावा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy A21s, Galaxy A21s
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.