Samsung Galaxy A21 जल्द हो सकता है लॉन्च, कई स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy A21 फोन में एक्सिनॉस 7904 चिपसेट, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिए जाने का दावा किया गया है। गैलेक्सी ए21 में 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी शामिल होने की जानकारी भी दी गई है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 मार्च 2020 15:15 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A21 में 4,000 एमएएच बैटरी शामिल होने का दावा है
  • फोन की लीक हुई तस्वीर से क्वाड रियर कैमरा सेटअप की जानकारी भी मिली है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए21 में होल-पंच (इनफिनिटी-ओ) डिस्प्ले दिया जा सकता है

Samsung Galaxy A21 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल हो सकता है

Samsung अपनी Galaxy A-Series को तेज़ी के साथ आगे बढ़ा रहा है। हाल ही में Galaxy A31 को वाई-फाई अलायंस सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था और अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy A21 इस सीरीज़ के आगामी फोन में से एक है, जिसके जल्द ही अमेरिका में लॉन्च होने का दावा किया गया है। लॉन्च की जानकारी के साथ ही रिपोर्ट में आगामी सैमसंग गैलेक्सी ए21 की स्पेसिफिकेशन के बारे में भी बताया गया है। बता दें कि Galaxy A21 मौजूदा गैलेक्सी ए20 स्मार्टफोन का अपग्रेड होगा और दावा है कि फोन में इनफिनिटी-ओ (होल-पंच) डिस्प्ले, एग्सिनॉस प्रोसेसर और 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी शामिल होगी।

गैलेक्सी ए21 के लॉन्च, डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन की ये जानकारी AndroidHeadlines के जरिए मिली है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung Galaxy A21 अमेरिका में जल्द लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में एक फोन की एक तस्वीर भी साझा की गई है, जिसमें गैलेक्सी ए21 का डिज़ाइन देखने को मिलता है। तस्वीर में गैलेक्सी ए21 के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप साफ तौर पर देखा जा सकता है। इसके अलावा फोन के बैक में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिलता है। तस्वीर के फ्रंट में ऊपर बायीं ओर एक होल-पंच सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में नीचे की ओर बेहद बड़ी चिन देखने को मिलती है। 
Advertisement

रिपोर्ट में Galaxy A21 में शामिल क्वाड रियर कैमरा सेटअप के सेंसर की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि यदि आम तौर पर मार्केट में उपलब्ध क्वाड रियर कैमरा सेटअप स्मार्टफोन को देखा जाए तो इस सेटअप में भी मेन कैमरा सेंसर के साथ वाइड-एंगल, अल्ट्रा वाइड, टेलीफोटो लेंस और डेप्थ सेंसर दिए जा सकते हैं। तस्वीर में कैमरा सेटअप के बगल में एक डुअल एलईडी फ्लैश भी देखा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन एक्सिनॉस 7904 चिपसेट, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। साथ ही इसमें स्टोरेज बढ़ाने के लिए कार्ड स्लॉट भी शामिल होगा। गैलेक्सी ए21 में 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दिए जाने का दावा है। इसके अलावा रिपोर्ट में फोन की अन्य जानकारी नहीं दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  2. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  3. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  4. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  7. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  8. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  9. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  10. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.