Samsung Galaxy A20s हो सकता है तीन रियर कैमरों से लैस

Samsung Galaxy A20s: सैमसंग गैलेक्सी ए20एस को टीना पर लिस्ट कर दिया गया है। जानें Samsung के आगामी हैंडसेट के बारे में।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 4 सितंबर 2019 10:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A20s हुआ TENAA पर लिस्ट
  • सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के पिछले हिस्से में हैं तीन रियर कैमरे
  • Galaxy A20s जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy A20s हो सकता है तीन रियर कैमरों से लैस

Photo Credit: TENAA

Samsung Galaxy A20s: सैमसंग गैलेक्सी ए20एस को टीना पर लिस्ट कर दिया गया है। Galaxy Note 10+ लॉन्च के बाद अब Samsung अपनी गैलेक्सी ए-सीरीज़ के स्मार्टफोन पर अपना ध्यान केंद्रित करने लगी है। याद करा दें कि सैमसंग ने हाल ही में Galaxy A50s और Galaxy A30s स्मार्टफोन को लॉन्च किया है और अब टीना लिस्टिंग से इस बात का संकेत मिला है कि Galaxy A20s जल्द लॉन्च किया जा सकता है। आइए अब आपको सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के बारे में बताते हैं।

सैमसंग ने Galaxy A20s से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया है लेकिन हाल ही में सामने आई टीना लिस्टिंग से इस बात का संकेत मिला है कि फोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM-A2070 को लिस्ट किया गया है। यही मॉडल नंबर पिछले हफ्ते ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन साइट पर भी सामने आया था और ऐसा कहा जा रहा था कि यह सैमसंग गैलेक्सी ए20एस हो सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए20एस को इस माह के शुरुआत में वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है और इसका मॉडल नंबर SM-A207F / DS है।

टीना लिस्टिंग में फोन के बारे में अधिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन यह जरूर पता चला है कि फोन डुअल-सिम सपोर्ट से लैस होगा। Slashleaks पर टीना स्पेसिफिकेशन की लीक लिस्टिंग के अनुसार, Galaxy A20s में 6.49 इंच का डिस्प्ले, इसकी मोटाई 7.99 मिलीमीटर और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

टीना पर डिवाइस की चार तस्वीरों से इइस बात का पता चला है कि आखिर फोन में दिखने में कैसा होगा। तस्वीर में फोन के पिछले हिस्से में एलईडी फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक देखने को मिली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.