Samsung Galaxy A20s लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Samsung Galaxy A20s में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। गैलेक्सी ए20एस में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर भी दिया गया है।

Samsung Galaxy A20s लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Samsung Galaxy A20s जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A20s की कीमत 12,000 रुपये के आसपास हो सकती है
  • ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं सैमसंग गैलेक्सी ए20एस में
  • स्मार्टफोन की बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी
विज्ञापन
Samsung ने ग्लोबल मार्केट में अपने नए Samsung Galaxy A20s स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया है। नाम से ही साफ है कि सैमसंग गैलेक्सी ए20एस कंपनी की गैलेक्सी ए सीरीज़ का हिस्सा है। सैमसंग का नया फोन तीन रियर कैमरे, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 6.5 इंच की एचडी+ स्क्रीन के साथ आता है। याद रहे कि बीते महीने सैमसंग ने अपने सैमसंग गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 हैंडसेट के 'एस' वेरिएंट को मार्केट में उतारा था।
 

Samsung Galaxy A20s price in India

सैमसंग ने ग्लोबल मार्केट के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए20एस की कीमत का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम मलेशिया में 12,000 रुपये के आसपास है। गैलेक्सी ए20एस ब्लैक, ब्लू, ग्री और रेड रंग में आता है, ग्लॉसी फिनिश के साथ। कलर वेरिएंट मार्केट पर निर्भर करेगा।
 

Samsung Galaxy A20s specifications

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी ए20एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) इनफिनिटी वी डिस्प्ले है। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन में कार्ड के लिए तीन स्लॉट दिए गए हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए20एस में तीन रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। यह एफ/ 2.2 अपर्चर और 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन लाइव फोकस फीचर के साथ आता है।

Samsung के लेटेस्ट गैलेक्सी ए सीरीज फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। हैंडसेट में फेस अनलॉक के लिए भी सपोर्ट है। गैलेक्सी ए20एस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, जीपीएस, ग्लोनास और ग्लेलियो शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.3 x 77.5 x 8.0 मिलीमीटर है और वज़न 183 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »