Samsung Galaxy A20 हुआ लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी से है लैस

Samsung की नई Galaxy A-सीरीज़ के अंतर्गत नए Galaxy A20 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 19 मार्च 2019 12:34 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A20 में है दो रियर कैमरे
  • ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर से लैस है सैमसंग गैलेक्सी ए20
  • 4,000 एमएएच बैटरी है Samsung Galaxy A20 में

Samsung Galaxy A20 Launch: सैमसंग गैलेक्सी ए20 हुआ लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी से है लैस

Samsung की नई Galaxy A-सीरीज़ के अंतर्गत नए Galaxy A20 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग ने रूस में गैलेक्सी ए20 के साथ Galaxy A50 और Galaxy A30 को भी उतारा है। Samsung Galaxy A20 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर, दो रियर कैमरे और 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग ब्रांड के इस नए हैंडसेट में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फिलहाल इस बात से अभी पर्दा नहीं उठा है कि Galaxy A20 को आखिर भारत कब लाया जाएगा।
 

Samsung Galaxy A20 की कीमत

रूस में सैमसंग गैलेक्सी ए20 की कीमत RUB 13,990 (लगभग 15,000 रुपये) है। रूस में यह हैंडसेट Samsung ब्रैंड स्टोर, ऑथोराइज़ रिटेल स्टोर और सैमसंग के ऑनलाइन-स्टोर से खरीदा जा सकता है। प्रेस विज्ञप्ति में फिलहाल इस बात का जिक्र नहीं है कि Galaxy A20 को अन्य मार्केट में आखिर कब तक लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A20 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए20 में 6.4 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Galaxy A20 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

अब बात Galaxy A20 के कैमरा सेटअप की। सैमसंग गैलेक्सी ए20 में दो रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.9 है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।
Advertisement

सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में सैमसंग पे (Samsung Pay) सपोर्ट भी शामिल है। Galaxy A20 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, लेकिन फिलहाल यह बात स्पष्ट नहीं है कि फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है या नहीं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 158.4x74.7x7.8 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.