Samsung Galaxy A15 5G और Galaxy A25 5G की सेल भारत में शुरू, मिल रहे ये ऑफर्स

Samsung Galaxy A15 5G को दो रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लिया जा सकता है। 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 19,499 रुपये है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 जनवरी 2024 18:50 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A15 5G Galaxy A25 5G स्‍मार्टफोन्‍स की सेल शुरू
  • पिछले हफ्ते भारत में लॉन्‍च किए गए थे ये स्‍मार्टफोन
  • लॉन्चिंग के ठीक एक सप्‍ताह बाद डिवाइसेज की सेल हुई शुरू

Samsung Galaxy A25 5G को 2 रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लिया जा सकता है। इसके 8GB + 128GB मॉडल के दाम 26,999 रुपये हैं।

Samsung Galaxy A15 5G and Galaxy A25 5G sale : सैमसंग के नए स्‍मार्टफोन Galaxy A15 5G और Galaxy A25 5G को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्‍च किया गया था। लॉन्चिंग के ठीक एक सप्‍ताह बाद इन डिवाइसेज की सेल शुरू हो गई है। Galaxy A25 5G की कीमत 25 हजार रुपये की रेंज में है। फोन में एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट, 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा, 5 हजार एमएएच की बैटरी जैसी खूबियां हैं। Galaxy A15 5G में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा और 5 हजार एमएएच बैटरी जैसे फीचर्स हैं। 
 

Samsung Galaxy A15 5G Price in India

Samsung Galaxy A15 5G को दो रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लिया जा सकता है। 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 19,499 रुपये है। 8GB + 256GB वेरिएंट के दाम 22,499 रुपये हैं। यह फोन ब्‍लू ब्‍लैक, ब्‍लू और लाइट ब्‍लू कलर ऑप्‍शन में आता है। एसबीआई कार्ड से फोन खरीदने वालों को कंपनी 3 हजार रुपये का डिस्‍काउंट ऑफर कर रही है।  
Advertisement
 

Samsung Galaxy A25 5G Price in India

Samsung Galaxy A25 5G को 2 रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लिया जा सकता है। इसके 8GB + 128GB मॉडल के दाम 26,999 रुपये हैं, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट 29,999 रुपये का है। एसबीआई कार्ड से फोन खरीदने वालों को कंपनी 3 हजार रुपये का डिस्‍काउंट ऑफर कर रही है। यह फोन ब्‍लू, ब्‍लैक और येलो शेड्स में उपलब्‍ध है। 
 

Samsung Galaxy A15 5G Specifications

Samsung Galaxy A15 5G में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। इसमें ड्यूड्रॉप नॉच दिया गया है। फोन का डिस्‍प्‍ले में फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन मिलता है और यह 90 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनैस 800 निट्स है। Galaxy A15 5G स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6100 प्‍लस प्रोसेसर की ताकत है। यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर One UI 6 सॉफ्टवेयर की लेयर है। Galaxy A15 5G में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा है। साथ में 5 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 5 मेगापिक्‍सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। यानी यह एक ट्रिपल रियर कैमरा फोन है। फ्रंट में 13 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। 
 

Samsung Galaxy A25 5G Specifications

Samsung Galaxy A25 5G स्‍मार्टफोन में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में ड्यूड्रॉप नॉच है और यह फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन ऑफर करता है, जिसमें 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट भी मिलता है। डिस्‍प्‍ले की पीक ब्राइटनैस 1 हजार निट्स है। सैमसंग ने इस 5जी फोन में खुद का डेवलप किया हुआ प्रोसेसर इस्‍तेमाल किया है, जोकि Exynos 1280 है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिसके ऊपर वनयूआई 6 की लेयर है। सैमसंग गैलेक्‍सी ए15 5जी की तरह ही इस स्‍मार्टफोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है, जिसके सपोर्ट में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्‍सल का है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 25 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  7. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  9. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  10. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.