15W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा Samsung Galaxy A13 5G फोन, FCC लिस्टिंग से मिला इशारा...

लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy A13 फोन 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक देगा और इसका मॉडल नंबर SM-A136U लिस्ट है। लिस्टिंग में यह भी जानकारी दी गई है कि फोन के बैक पैनल को रिमूव नहीं किया ज सकता।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 12 नवंबर 2021 18:32 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A13 मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • 4G और 5G वेरिएंट में आ सकता है फोन
  • सैमसंग गैलेक्सी ए13 अगले साल हो सकता है लॉन्च
Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन अब US Federal Communications Commission (FCC) पर स्पॉट किया गया है, जिससे इसके जल्द ही लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं। लिस्टिंग में गैलेक्सी फोन के चार्जिंग स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलती है। इस हफ्ते की शुरुआत में एक रूप के जरिए सामने आया था कि यह फोन चार कलर ऑप्शन में दस्तक देगा। अन्य रिपोर्ट्स में आगामी Samsung फोन की कीमत, बैटरी क्षमता और कैमरा स्पेसिफिकेशन के संकेत मिले थे। रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन के डिज़ाइन की भी जानकारी मौजूद थी।

Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन की US FCC लिस्टिंग की जानकारी MySmartPrice द्वारा लीक की गई है। लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग फोन 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक देगा और इसका मॉडल नंबर SM-A136U लिस्ट है। लिस्टिंग में यह भी जानकारी दी गई है कि फोन के बैक पैनल को रिमूव नहीं किया ज सकता। इसके अलावा, लिस्टिंग में आगामी बजट स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Samsung Galaxy A13 स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह चार कलर होंगे, ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और ऑरेंज। इसके अलावा, फोन 4G और 5G दोनों वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है।

आपको बता दें, पुरानी लीक में सामने आ चुका है कि सैमसंग गैलेक्सी ए13 में सैमसंग, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मॉड्यूल देने की प्‍लानिंग कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के मैक्रो और डेप्थ सेंसर शामिल होंगे। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिए जाने की उम्‍मीद है।
Advertisement

लीक में यह भी जानकारी मिल चुकी है कि यह डिवाइस मीडियाटेक के डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर, 6.48 इंच के फुल एचडी + एलसीडी डिस्प्ले से लैस हो सकता है। फोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज विकल्प और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज विकल्प ऑप्‍शन में आ सकता है। Samsung Galaxy A13 5G की कीमत कथित रूप से यूएस और कनाडा में $249 (लगभग 18,500रुपये) हो सकती है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.