50MP कैमरा वाले Samsung Galaxy A13 फोन में मिलेंगे 4 कलर ऑप्शन! ये होंगे वो कलर्स...

पुरानी लीक में सामने आ चुका है कि सैमसंग गैलेक्सी ए13 में सैमसंग, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मॉड्यूल देने की प्‍लानिंग कर रहा है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के मैक्रो और डेप्थ सेंसर शामिल होंगे।

50MP कैमरा वाले Samsung Galaxy A13 फोन में मिलेंगे 4 कलर ऑप्शन! ये होंगे वो कलर्स...
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A13 में मिलेंगे 4G और 5G वेरिएंट
  • सैमसंग गैलेक्सी ए13 अगले साल हो सकता है लॉन्च
  • फोन मीडियाटेक के डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
विज्ञापन
Samsung Galaxy A13 स्मार्टफोन पर लगातार खबरों में बना हुआ। पिछले दिनों फोन के कैमरा फीचर्स की जानकारी सामने आई थी, वहीं अब यह जानकारी मिली है कि यह फोन किन कलर ऑप्शन के साथ दस्तक देंगे। लेटेस्ट लीक के मुताबिक, Samsung कंपनी का यह आगामी फोन चार कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। जैसे कि नाम से अंदाजा लगाया जा सकता है सैमसंग गैलेक्सी A13 फोन Samsung Galaxy A12 का सक्‍सेसर होगा, जिसे भारत में अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए13 को लेकर यह भी कहा गया है कि यह फोन 4G और 5G दोनों वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि यह कंपनी का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन होगा।

Galaxyclub की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Samsung Galaxy A13 स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह चार कलर होंगे, ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और ऑरेंज। यह चारों कलर ऑप्शन फोन के 4G और 5G वेरिएंट्स में मिल सकते हैं।

आपको बता दें, पुरानी लीक में सामने आ चुका है कि सैमसंग गैलेक्सी ए13 में सैमसंग, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मॉड्यूल देने की प्‍लानिंग कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के मैक्रो और डेप्थ सेंसर शामिल होंगे। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिए जाने की उम्‍मीद है।

लीक में यह भी जानकारी मिल चुकी है कि यह डिवाइस मीडियाटेक के डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर, 6.48 इंच के फुल एचडी + एलसीडी डिस्प्ले से लैस हो सकता है। फोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज विकल्प और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज विकल्प ऑप्‍शन में आ सकता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी के साथ ही 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देने की तैयारी है।

Samsung Galaxy A13 5G की कीमत कथित रूप से यूएस और कनाडा में $290 (लगभग 21,700 रुपये) हो सकती है। इस फोन को साल 2022 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »