50MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy A13 5G लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy A13 5G की कीमत अमेरिका में $249.99 (लगभग 18,700 रुपये) है। फोन की सेल अमेरिका में 3 दिसंबर से शुरू होगी और Samsung का कहना है कि यह फोन AT&T के जरिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2021 12:49 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A13 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी की सेल 3 दिसंबर से होगी शुरू
  • फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है
Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन को अमेरिका में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन बन गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन में 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 50 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 11 आधारित Samsung's One UI पर काम करता है।
 

Samsung Galaxy A13 5G price, availability (US)

Samsung Galaxy A13 5G की कीमत अमेरिका में $249.99 (लगभग 18,700 रुपये) है। फोन की सेल अमेरिका में 3 दिसंबर से शुरू होगी और Samsung का कहना है कि यह फोन AT&T के जरिए उपलब्ध होगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन की भारतीय उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Samsung Galaxy A13 5G specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन Android 11 आधारित One UI पर काम करता है। इसमें 6.5-इंच इनफिनिटी-वी (720x1,600 पिक्सल) एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलता है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 20 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।  
Advertisement

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए 4जी, डुअल बैंड Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, एनएफसी, ब्लूटूथ आदि मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164.5x76.5x8.8mm  और भार 95 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.