Samsung Galaxy A13 4G की लॉन्चिंग करीब! नई तस्‍वीरों में दिखा क्‍वॉड कैमरा सेटअप

लीक हुई तस्वीरों में सैमसंग के इस फोन के रियर पैनल को गैलेक्सी S20 सीरीज के समान ग्रे कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जिसमें बैक पैनल पर 'A13 LTE' ब्रैंडिंग है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 30 नवंबर 2021 20:14 IST
ख़ास बातें
  • इमेजेस से पता चलता है कि नए सैमसंग फोन में क्‍वॉड कैमरा यूनिट होगी
  • कहा जाता है कि A13 4G का प्रोडक्‍शन बड़े पैमाने पर हाल ही में शुरू हुआ है
  • 91Mobiles ने एक रिपोर्ट में 'प्रोडक्शन लाइन' से ली गई इमेसेज शेयर की हैं

इससे पहले लीक हुए सैमसंग गैलेक्सी A13 के रेंडर में फोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल का नॉच होने की बात कही गई थी

सैमसंग गैलेक्सी A13 4G की लॉन्चिंग करीब आ गई है, क्योंकि इस हैंडसेट की नई इमेजेस ऑनलाइन लीक हो गई हैं। इमेजेस से पता चलता है कि नए सैमसंग फोन में क्‍वॉड कैमरा यूनिट होगी। सैमसंग गैलेक्सी ए13 4जी में स्पीकर ग्रिल के साथ पॉलीकार्बोनेट बैक पैनल, 3.5 mm का ऑडियो जैक और नीचे की तरफ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। हालांकि कंपनी ने इस फोन के इंडिया लॉन्‍च के बारे में कोई डिटेल शेयर नहीं की है, पर कहा जाता है कि गैलेक्सी A13 4G का प्रोडक्‍शन बड़े पैमाने पर कंपनी की ग्रेटर नोएडा फैसिलिटी में हाल ही में शुरू हुआ है।

91Mobiles ने अपनी एक रिपोर्ट में 'प्रोडक्शन लाइन' से ली गई लाइव इमेजेस शेयर की हैं, जो आने वाले Samsung Galaxy A13 4G के डिजाइन को दिखाती हैं। लीक हुई तस्वीरों में सैमसंग के इस फोन के रियर पैनल को गैलेक्सी S20 सीरीज के समान ग्रे कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जिसमें बैक पैनल पर 'A13 LTE' ब्रैंडिंग है। गैलेक्सी A13 4G के बैक पैनल में क्‍वॉड रियर कैमरे, एक एलईडी फ्लैश और सैमसंग का लोगो दिखाई दे रहा है। वहीं, स्पीकर ग्रिल, 3.5 mm का ऑडियो जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट नीचे की तरफ दिखाई देता है। फोन में राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन देखा जा सकता है। ये इमेजेस इशारा करती हैं कि सैमसंग गैलेक्सी A13 4G का बैक एक चमकदार पॉलीकार्बोनेट डिजाइन का होगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए13 के 4जी और 5जी दोनों वैरिएंट आने की उम्मीद है। अनुमान है कि यह कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन होगा। 5G वैरिएंट पहले भी कई मौकों पर लीक हो चुका है। फोन के ब्लैक, ब्लू, ऑरेंज और वाइट कलर में आने की उम्मीद है। फोन में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर की ताकत हो सकती है। इसमें 6.48 इंच का फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले मिलने की उम्‍मीद है। यह फोन तीन रैम और स्टोरेज ऑप्‍शन- 4+ 64GB, 6+128GB और 8+128GB में आ सकता है। 

इससे पहले लीक हुए सैमसंग गैलेक्सी A13 के रेंडर में फोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल का नॉच होने की बात कही गई थी, जिसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फ‍िट था। कुछ और अनुमानों में कहा गया था कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें मेन सेंसर 50 मेगाप‍िक्‍सल का मिलेगा। पिछले लीक्‍स में यह भी बताया गया था कि सैमसंग गैलेक्‍सी ए13 को 18600 रुपये के आसपास लॉन्‍च किया जा सकता है।  
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.