Samsung Galaxy A12 लॉन्च होगा 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथः रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A12 में ब्लैक, व्हाइट, रेड और ब्लू कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 27 अगस्त 2020 10:56 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A12 और Samsung Galaxy A11 में नहीं होगा ज्यादा अंतर
  • सैमसंग गैलेक्सी ए11 फोन 4,000 एमएएच बैटरी से लैस है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए12 में भी दिया जा सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy A11 स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च किया गया था

Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में दस्तक दे सकता है, यह जानकारी हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के द्वारा मिली है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि नया फोन अपने पिछले एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Galaxy A11 से ज्यादा अलग नहीं होगा। गैलेक्सी ए11 स्मार्टफोन 6.4 इंच एचडी+ इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 3 जीबी रैम और केवल 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मौजूद है। इसके अलावा इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसमें आपको 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, कथित Galaxy A12 दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी का अगला बजट फोन होगा, जो कि कंपनी की A सीरीज़ स्मार्टफोन पोर्टफॉलियो का हिस्सा बनेगा। रिपोर्ट के अनुसार, अतिरिक्त स्टोरेज विकल्प के अलावा नए फोन और इसके पिछले वर्ज़न Samsung Galaxy A11  में ज्यादा कुछ अंतर पेश नहीं किया जाएगा। कथित रूप से नए फोन में 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ-साथ 64 जीबी मॉडल भी मौजूद होगा। हालांकि, यह साफ नहीं है कि फोन के 64 जीबी वर्ज़न में 3 जीबी रैम ही दिया जाएगा या फिर इसमें बढ़ा हुआ रैम प्राप्त होगा।

इसके अलावा, रिपोर्ट का दावा है कि गैलेक्सी ए12 में भी LCD डिस्प्ले पैनल के साथ-साथ ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया जाएगा, बिल्कुल इसके पिछले वर्ज़न की तरह। इसमें यह भी कहा गया है कि यह कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर और बड़ी बैटरी के साथ आएगा। इसके अलावा बताया गया है कि गैलेक्सी ए12 में ब्लैक, व्हाइट, रेड और ब्लू कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। याद दिला दें, जनवरी में Samsung ने गैलेक्सी ए12 के लिए ट्रेडमार्क एप्लिकेशन दायर की थी।
 

Galaxy A11 specifications

Samsung Galaxy A11 स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च किया गया था, जिसमें 6.4 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले 720 x 1,560 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ दिया गया था। फोन एक 1.8 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर से लैस था, जिसके तक 3 जीबी तक रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई थी। जैसे कि हमने बताया फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद था, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का, 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर था। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए11 में 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी मौजूद है।  
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.