Samsung Galaxy A11 से उठा पर्दा, होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा से है लैस

Samsung Galaxy A11 की भारत में कीमत ऑफलाइन और ऑनलाइन बाजार के आधार पर अलग-अलग होगी। फोन को आधिकारिक वेबसाइट पर ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट रंग के विकल्पों में लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 मार्च 2020 10:34 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A11 में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा
  • फोन 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए11 कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है

Samsung Galaxy A11 स्मार्टफोन 4,000 एमएएच बैटरी से लैस है

Samsung Galaxy A11 को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। सैमसंग ने फोन को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। लिस्टिंग में फोन के सभी स्पेसिफिकेशन और आधिकारिक रेंडर्स को भी पोस्ट किया गया है। हालांकि फोन की उपलब्धता और कीमत की जानकारी का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए11 होल-पंच डिज़ाइन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी ए11 को चार रंग के विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा, जिनमें ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट रंग शामिल हैं। इस साल कंपनी अपनी गैलेक्सी ए-सीरीज के तहत Galaxy A51 और Galaxy A71 को लॉन्च कर चुकी है और अब कंपनी ने सीरीज़ में एंट्री-लेवल फोन Galaxy A11 को भी शामिल कर दिया है।

जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि Samsung ने अभी तक Galaxy A11 की उपलब्धता और भारत में कीमत का खुलासा नहीं किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए11 की भारत में कीमत ऑफलाइन और ऑनलाइन बाजार के आधार पर अलग-अलग होगी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह किस बजार में पहले उपलब्ध होगा, लेकिन यह तय है कि कंपनी गैलेक्सी ए11 को कीमत के साथ जल्द ही लॉन्च करेगी। फोन को ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट रंग के विकल्पों में लिस्ट किया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy A11 में 6.4 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले होगा। फोन एक अज्ञात 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करेगा, जो 2 जीबी और 3 जीबी रैम के मेल के साथ आएगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। Galaxy A11 में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए11 में 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है। यह डिवाइस फेस रिकग्निशन और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है। इसका आयात 161.4x76.3x8.0 मिलिमीटर है और वज़न 177 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.