Samsung Galaxy A10s इस कीमत में हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy A10s की कीमत भारत में 8,990 रुपये हो सकती है जो गैलेक्सी ए10 की मौज़ूदा कीमत से 1,000 रुपये ज़्यादा है।

Samsung Galaxy A10s इस कीमत में हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy A10

ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए10एस में डुअल कैमरा सेटअप होने की खबर मिली है
  • गैलेक्सी ए10एस में मीडियाटेक पी22 प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है
  • Samsung Galaxy A10 से ज़्यादा पावरफुल होगा गैलेक्सी ए10एस
विज्ञापन
Samsung Galaxy A10s के बारे में जानकारी कई बार लीक हो चुकी है। हमें इस फोन के बारे में बहुत कुछ पता है। माना जा रहा है कि यह सैमसंग गैलेक्सी ए10 का अपग्रेड होगा और इसमें ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर दिया जाएगा। पुरानी लीक के मुताबिक, हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए जाएंगे। स्मार्टफोन को हाल ही में एंड्रॉयड एंटरप्राइज़ वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था जिससे फोन के जल्द ही लॉन्च होने का इशारा मिला। ऐसा प्रतीत होता है कि अब इस फोन की कीमत भी लीक हो गई है। .

सैममोबाइल की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी ए10एस की कीमत भारत में 8,990 रुपये होगी जो गैलेक्सी ए10 की मौज़ूदा कीमत से 1,000 रुपये ज़्यादा है। याद रहे कि Samsung Galaxy A10 को मार्केट में 8,490 रुपये में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी ए10एस में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी, जबकि गैलेक्सी ए10 हैंडसेट 3,400 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। गैलेक्सी ए10 में कंपनी ने एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया था लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में गैलेक्सी ए10एस में मीडियाटेक पी22 प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है। प्रोसेसर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में हमें डिवाइस के लॉन्च होने का इंतज़ार रहेगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए10एस में डुअल कैमरा सेटअप होने की खबर मिली है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है। जबकि गैलेक्सी ए10 एक रियर कैमरे के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। एंड्रॉयड एंटरप्राइज़ वेबसाइट पर लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम, 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। लिस्टिंग से इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है।

हम गैलेक्सी ए10एस को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद करते हैं। अगर कीमत को लेकर किया गया दावा सही है तो यह हैंडसेट मार्केट में Realme U1, Redmi 7 और Asus ZenFone Max M2 जैसे हैंडसेट को चुनौती देगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
  2. 5G का भारत में तेजी से विस्तार, 99% जिलों में पहुंचा हाई स्पीड नेटवर्क, गांवों में लगे 24 हजार मोबाइल टावर
  3. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जानें सब कुछ
  4. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  6. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  7. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  8. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  9. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  10. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »