Samsung Galaxy A10e गीकबेंच पर लिस्ट, कई स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy A10e का मॉडल नंबर SM-A102U है और इसे Geekbench की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मई 2019 19:32 IST
ख़ास बातें
  • संभव है कि Samsung Galaxy A10e में भी एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर दिया जाए
  • सैमसंग गैलेक्सी ए10ई एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा
  • सैमसंग के लेटेस्ट वन यूआई दिए जाने की उम्मीद
Samsung ने इस साल ही Galaxy A सीरीज़ में जान फूंकते हुए नए स्मार्टफोन पेश किए थे। भारतीय मार्केट में इस सीरीज़ का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy A10 है। ऐसा प्रतीत होता है कि अब Samsung Galaxy A10e स्मार्टफोन पर काम चल रहा है। सैमसंग गैलेक्सी ए10ई को पहले भी ब्लूटूथ और वाई-फाई सर्टिफिकेशन की वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। हाल ही में Galaxy A10e को बेंचमार्क ऐप Geekbench की वेबसाइट पर स्कोर के साथ लिस्ट किया गया है। इसके स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हुए हैं।

Samsung Galaxy A10e का मॉडल नंबर SM-A102U है और इसे Geekbench की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में Universal 7885 का ज़िक्र है जो संभवतः Samsung Exynos 7885 प्रोसेसर की ओर इशारा है। हालांकि, जब हमने जांच किया तो पाया कि Samsung Galaxy A10 को भी गीकबेंच पर यूनीवर्सल 7885 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया था। हमें पता है कि Galaxy A10 एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर के साथ आता है। संभव है कि Samsung Galaxy A10e में भी एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर दिया जाए।
 

 एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर ऑक्टा-कोर चिपसेट है और इसकी क्लॉक स्पीड 1.35 गीगाहर्ट्ज़ है। लिस्टिंग से यह भी खुलासा हुआ है कि सैमसंग गैलेक्सी ए10ई में 2 जीबी रैम होंगे। इस हार्डवेयर के दम पर स्मार्टफोन को सिंगल कोर टेस्ट में 1,163 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,581 का स्कोर मिला। बेंचमार्क से यह भी खुलासा हुआ है कि सैमसंग गैलेक्सी ए10ई एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। हम इसके ऊपर सैमसंग के लेटेस्ट वन यूआई दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

Samsung A10e को यूएस की एफसीसी वेबसाइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। लेकिन इससे कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी ए10ई को ब्लूटूथ एसआईजी और वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy A10e

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.