Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता

दिवाली के मौके पर भारत में Amazon ने Great Indian Festival Sale 2026 शुरू की हुई है, जिसमें Vivo V80 पर डिस्काउंट मिल रहा है।

Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता

Photo Credit: Vivo

Vivo V80 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo V80 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Vivo V80 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर है।
  • Vivo V80 में 7200mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

दिवाली के मौके पर भारत में Amazon ने Great Indian Festival Sale 2026 शुरू की हुई है। इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट वॉच, ईयरबड्स, लैपटॉप, टैबलेट और अन्य डिवाइसेज पर डिस्काउंट मिल रहा है।  आज हम इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुए Vivo V80 की बात कर रहे हैं जो कि सेल के दौरान बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। Vivo के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं।

Vivo V80 Price & Offers

Vivo V80 का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹62,999 में लिस्टेड है, जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। फेस्टिव सेल के दौरान एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट ₹6300 इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹56,699 हो जाएगी। लॉन्च कीमत के मुकाबले में यह स्मार्टफोन ₹6,300 तक सस्ता मिल रहा है।

Vivo V80 Features Specifications

Vivo V80 के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
इस फोन में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2750×1260 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
V80 में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है।
Vivo के इस फोन के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Vivo V80 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में V80 में एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड OriginOS 7 के साथ आता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल सिम और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »