50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A07 4G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung ने इंडोनेशिया में Samsung Galaxy A07 4G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अगस्त 2025 08:40 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A07 4G में 6.7 इंच की HD+ इनफिनिटी-U LCD डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy A07 4G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy A07 4G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A07 4G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने इंडोनेशिया में Samsung Galaxy A07 4G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 5,000mAh की बैटरी से लैस है। इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A07 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A07 4G Price

इंडोनेशिया में Samsung Galaxy A07 4G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत IDR 13,99,000 (लगभग 7,500 रुपये), 4GB+128GB के वेरिएंट की कीमत IDR 16,49,000 (लगभग 8,900 रुपये), 6GB+128GB IDR 19,49,000 वेरिएंट की कीमत (लगभग 10,500 रुपये) और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत IDR 22,99,000 (लगभग 12,400 रुपये) है। यह फोन आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह फोन काले, हरे और हल्के बैंगनी कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A07 4G Specifications, Features

Samsung Galaxy A07 4G में 6.7 इंच की HD+ इनफिनिटी-U LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 720x1,600 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन 6nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 8GB तक LPDDR5X रैम और 256GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड वन UI 7 पर काम करता है। कंपनी के अनुसार, इसे 6 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A07 4G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। A07 4G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, वाई-फाई, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इस फोन में धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 164.4 मिमी,चौड़ाई 77.4 मिमी, मोटाई 7.6 मिमी और वजन 184 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.