50MP कैमरा, 4GB RAM के साथ Samsung Galaxy A04s लॉन्च, अभी खरीदने पर मिलेगा 1 हजार सस्ता

कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy A04s के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Black, Copper और Green कलर्स में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2022 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A04s के 4GB RAM + 64GB रिएंट की कीमत 13,499 रुपये है।
  • Samsung Galaxy A04s एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड One UI Core 4.1 पर काम करता है।
  • Samsung Galaxy A04s में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy A04s एंड्रॉयड 12 पर काम करता है।

Samsung ने आज भारतीय बाजार में Samsung Galaxy A04s को लॉन्च कर दिया है। नया सैमसंग ए-सीरीज स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Exynos 850 SoC से लैस है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले दी गई है। यह 4G सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन Galaxy A04 की जगह लेगा। Samsung Galaxy A04s में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 4GB RAM/64GB स्टोरेज दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए04 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
 

Samsung Galaxy A04s की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy A04s के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Black, Copper और Green कलर्स में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन विभिन्न रिटेल स्टोर्स, ऑनलाइन पोर्टल और सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत Samsung Galaxy A04s की खरीद पर SBI Bank क्रेडिट कार्ड, One कार्ड, Slice कार्ड और कई NBFC पार्टनर्स से भुगतान पर 1,000 रुपये कैशबैक मिल रहा है।
 

Samsung Galaxy A04s के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस के लिए Samsung Galaxy A04s एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड One UI Core 4.1 पर काम करता है। डिस्प्ले के लिए इसमें 6.5 इंच की फुल HD+ Infinity-V डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। प्रोसेसर के लिए यह ऑक्टा कोर Exynos 850 SoC पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 4GB RAM दी गई, जिसे सैमसंग के रैम प्लस फीचर के साथ 8GB तक बढ़ा सकते हैं। इसमें 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

Samsung Galaxy A04s में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दो कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy A04s में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5 और GPS/ A-GPS दिया गया है। इस फोन में सेफ्टी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह एक बार चार्ज होकर करीब 2 दिन तक चल सकती है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 850

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  8. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  9. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  10. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.