Samsung Galaxy A03s की कीमत और कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले हुए लीक

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 150 (लगभग 13,100 रुपये) होगी।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 10 अगस्त 2021 13:46 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A03s फोन मीडियाटेक प्रोसेसर से हो सकता है लिस्ट
  • सैमसंग गैलेक्सी ए03एस BIS साइट पर भी हुआ था स्पॉट
  • फोन में मिल सकते हैं तीन कलर ऑप्शन

ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में आ सकता है Samsung Galaxy A03s

Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन की कीमत और कलर ऑप्शन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। Samsung का यह आगामी फोन बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन होगा, जो कि तीन कलर ऑप्शन के साथ दस्तक दे सकता है। फिलहाल सैमसंग ने गैलेक्सी ए03एस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ लीक्स और सर्टिफिकेशन वेबसाइट की लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। यह स्मार्टफोन गीकबेंच के साथ-साथ US Federal Communications Commission (FCC), Wi-Fi Alliance और Bureau of Indian Standards (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है।
 

Samsung Galaxy A03s price (expected)

91Mobiles की रिपोर्ट में टिप्सटर Sudhanshu Ambhore का हवाला देते हुए साझा किया गया है कि Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 150 (लगभग 13,100 रुपये) होगी। इस फोन में अन्य स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन भी आ सकते हैं, लेकिन फिलहाल इसकी कीमत सामने नहीं आई है। टिप्सटर ने यह भी खुलासा किया है कि Samsung कंपनी इस फोन को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A03s specifications (expected)

गैलेक्सी ए03एस फोन कई सर्टिफिकेशन साइट और बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हो चुका है, जिससे सैमसंग के इस आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी प्राप्त होती है। एफसीसी लिस्टिंग से संकेत मिले थे कि फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है, जिसे TUV Rheinland सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।

पिछले महीने यह स्मार्टफोन Wi-Fi Alliance पर स्पॉट किया गया था, जिसमें दिखा था कि यह स्मार्टफोन दो SM-A037F और SM-A037F/DS वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। DS मोनिकर से समझ आता है कि फोन में डुअल-सिम वेरिएंट भी होगा। लिस्टिंग में यह भी दिखता है कि गैलेक्सी ए03एस स्मार्टफोन सिंगल-बैंड Wi-Fi b/g/n और Wi-Fi Direct से लैस आ सकता है। यह फोन ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग पर भी लिस्ट हो चुका है जिससे संकेत मिले हैं कि यह फोन ब्लूटूथ वी5 के साथ आ सकता है।
Advertisement

Samsung Galaxy A03s जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी जानकारी BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट के जरिए प्राप्त हुई थी। इसके अलावा, फोन का सपोर्ट पेज अब सैमसंग की वेबसाइट पर भी लाइव हो गया है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि फोन भारत में डुअल-सिम वेरिएंट में आएगा।

गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर दिखा था कि सैमसंग गैलेक्सी फोन 2.30GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलेगी। फोन के प्रोसेसर का कोडनेम ARM MT6765V/WB के साथ लिस्ट है, जिसको लेकर संकेत दिए गए हैं कि यह मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर हो सकता है। लिस्टिंग में फोन का सिंगल कोर स्कोर 163 प्वाइंट्स और मल्टी कोर स्कोर 847 प्वाइंट्स था।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  2. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  3. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  4. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  6. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  7. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  8. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.