Samsung Galaxy A03 को मिला एक और सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च!

यूएस एफसीसी लिस्टिंग में जानकारी दी गई थी कि Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। लिस्टिंग में स्मार्टफोन की नेटवर्क कनेक्टिविटी विकल्प की भी जानकारी दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 5जी कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2021 11:35 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A03 फोन Unisoc SC9836A प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • सैमसंग गैलेक्सी ए03 में नहीं मिल सकती 5जी कनेक्टिविटी
  • वाई-फाई अलाइंस साइट पर फोन मॉडल नंबर SM-A032F/DS के साथ लिस्ट है
Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन कथित रूप से Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है, जिससे इसके तुरंत लॉन्च का इशारा मिलता है। सर्टिफिकेशन साइट पर यह फोन मॉडल नंबर SM-A032F/DS के साथ लिस्ट है, जिसमें फोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। पुरानी रिपोर्ट्स में संकेत मिले हैं कि गैलेक्सी ए03 फोन Unisoc SC9836A प्रोसेसर से लैस होगा और यह 2 जीबी के साथ आएगा। कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 3 जीबी रैम मौजूद होगा बिल्कुल अपने पिछले Samsung Galaxy A02 वर्ज़न की तरह।

जैसे कि हमने बताया Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन कथित रूप से वाई-फाई अलाइंस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-A032F/DS के साथ स्पॉट किया गया है। सर्टिफिकेशन की जानकारी सबसे पहले 91Mobiles द्वारा दी गई है। Samsung फोन से जुड़ी फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसमें यह जरूर उल्लेख किया गया है कि यह आगामी सैमसंग फोन में 802.11 b/g/n और Wi-Fi Direct2.4GHz के साथ Wi-Fi बैंड मिलेगा। सर्टिफिकेशन साइट में यह भी जानकारी मिली है कि SM-A032F/DS मॉडल नंबर एंड्रॉयड 11 के साथ आएगा।
Advertisement

पिछले महीने सैमसंग गैलेक्सी ए03 फोन US Federal Communications Commission (FCC) और Geekbench लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया था। यूएस एफसीसी लिस्टिंग में जानकारी दी गई थी कि Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा।  लिस्टिंग में स्मार्टफोन की नेटवर्क कनेक्टिविटी विकल्प की भी जानकारी दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 5जी कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर SM-A032F लिस्ट है। इससे इशारा मिलता है कि यह फोन कई वेरिएंट में दस्तक दे सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए03 फोन Unisoc SC9836A प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 2 जीबी रैम मिलेगा। फोन को लेकर यह भी अटकलें है कि इसमें अपने पिछले वर्ज़न Galaxy A02 की तरह 3 जीबी रैम वेरिएंट भी मौजूद होगा। गैलेक्सी ए03 फोन Android 11 आधारित One UI 3.1 (Core) पर काम करेगा। इन सब के अलावा, फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.