Samsung Galaxy A01 में हो सकते हैं दो रियर कैमरे और 3,000 एमएएच बैटरी

Samsung Galaxy A01: सैमसंग गैलेक्सी ए01 को हाल ही यूएस एफसीसी सर्टिफिकेशन मिला है। जानें आगामी Samsung स्मार्टफोन के बारे में।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 13 नवंबर 2019 18:27 IST
ख़ास बातें
  • गीकबेंच के अनुसार, Samsung SM-A015F चलेगा Android 10 पर
  • Samsung SM-A015F में हो सकता है ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर
  • आगामी Samsung फोन में हो सकता है 2 जीबी रैम

Samsung Galaxy A01: सैमसंग गैलेक्सी ए01 में हो सकते हैं दो रियर कैमरे और 3,000 एमएएच बैटरी

Photo Credit: FCC

Samsung Galaxy A01: ऐसा कहा जा रहा है कि सैमसंग अपनी गैलेक्सी ए-सीरीज़ के अंतर्गत एक नए फोन पर काम कर रही है। Samsung का यह आगामी हैंडसेट बजट स्मार्टफोन होगा। आगामी सैमसंग फोन का मॉडल नंबर SM-A015F और SM-A015F/DS है, नए सैमसंग (Samsung) फोन का नाम Galaxy A01 हो सकता है। Samsung SM-A015F फोन का सिंगल सिम वेरिएंट हो सकता है तो वहीं SM-A015F/DS डुअल सिम सपोर्ट से लैस हो सकता है।

आगामी सैमसंग फोन को हाल ही यूएस एफसीसी सर्टिफिकेशन मिला है, यह इस बात का संकेत है कि फोन लॉन्च के बेहद करीब है। याद करा दें कि हैंडसेट को पहले गीकबेंच के डेटाबेस में भी स्पॉट किया जा चुका है। एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार, Samsung SM-A015F मॉडल नंबर वाले फोन में 3,000 एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरा हो सकता है।

रिजॉल्यूशन और रियर कैमरा से संबंधित अन्य जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। एफसीसी पर शेयर किए गए स्केमैटिक को देखने से इस बात का पता चलता है कि फोन में 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक होगा। फोन के पिछले हिस्से में फिंगरफ्रिंट सेंसर की झलक नहीं मिली है। एफसीसी लिस्टिंग से फोन की अन्य जानकारियां तो सामने नहीं आई हैं, हालांकि गीकबेंच लिस्टिंग से इस बात का संकेत मिला है कि फोन Android 10 के साथ आएगा। इसके अलावा गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि आगामी Samsung फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है।

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन तो पर्दा उठना फिलहाल बाकी है। Samsung Galaxy A01 के अलावा ऐसा कहा जा रहै हि कि सैमसंग Galaxy A51 और Galaxy A71 पर भी काम कर रही है। इन दोनों ही आगामी सैमसंग हैंडसेट से संबंधित कई लीक सामने आ चुके हैं। लीक के अनुसार, Galaxy A51 में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ स्क्रीन, 4,000 एमएएच की बैटरी, चार रियर कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए71 स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट, एक्सीनॉस 980 प्रोसेसर और 128 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा जा सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  3. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  5. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  6. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  7. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  8. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  9. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.