Samsung Galaxy A01 Core की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Samsung Galaxy A01 Core की लाइव तस्वीर में फोन के ऊपरी और निचले हिस्से पर मोटी बेज़ेल्स देखी जा सकती है, इसलिए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस सैमसंग फोन में 18: 9 आस्पेक्ट रेशियो दिया जाए।

Samsung Galaxy A01 Core की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Samsung Galaxy A01 Core गूगल एंड्रॉयड गो वर्ज़न पर काम करेगा

ख़ास बातें
  • सिंगल फ्रंट कैमरा और मोटी बेज़ल्स के साथ दिखाई दिया है नया सैमसंग फोन
  • Samsung Galaxy A01 Core अफॉर्डेबल सेगमेंट में हो सकता है लॉन्च
  • पहले भी रेंडर्स हो चुके हैं लीक
विज्ञापन
Samsung Galaxy A01 Core की नई लीक हुई लाइव तस्वीरें इसके डिज़ाइन और कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी देती हैं। इनसे पता चलता है कि फोन के ऊपर और नीचे मोटी बेज़ल होंगी। माना जा रहा है कि तस्वीरें एक अधूरे गैलेक्सी ए01 कोर की थी, जिसके रेंडर पहले भी हो चुके हैं। पिछले लीक में इसे टेक्सचर्ड फिनिश और सिंगल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा गया था। उम्मीद है कि दक्षिण कोरियाई दिग्गज की यह आगामी पेशकश एंड्रॉयड गो पर चलेगी और मीडियाटेक HT6739WW चिपसेट पर काम करेगी।

91Mobiles के खुलासे में दिखाई गई इन लाइव तस्वीरों में एक अधूरा फोन दिखाई देता है, माना जा रहा है कि यह Galaxy A01 Core है। डिवाइस के ऊपरी और निचले हिस्से पर मोटी बेज़ेल्स देखी जा सकती है, इसलिए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस सैमसंग फोन में 18: 9 आस्पेक्ट रेशियो दिया जाए। तस्वीरों में फोन की दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर देखा जा सकते हैं। नीचे की ओर चार्जिंग पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक देखने को मिलता है। इसके अलावा स्पीकर ग्रिल भी नीचे ही सेट की गई है।

पिछले महीने, Samsung Galaxy A01 Core के रेंडर लीक से पता चला था कि डिवाइस बेहतर पकड़ के लिए एक खास पैटर्न वाले रियर पैनल के साथ आएगा। इसमें फ्लैश के साथ सिंगल रियर कैमरा और फ्रंट में ईयरपीस के साथ सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
 

Samsung Galaxy A01 Core specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी ए01 कोर के एंड्रॉयड गो पर चलने की उम्मीद है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि डिवाइस मीडियाटेक HT6739WW चिपसेट पर चलेगा। इसमें 1 जीबी रैम शामिल हो सकती है। पिछले लीक में इसमें 320 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ एचडी+ (720x1,480 पिक्सल) डिस्प्ले शामिल होने का सुझाव भी दिया गया है। अब तक किसी भी लीक में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं देखा गया है। फोन ब्लूटूथ 5.0 को सपोर्ट करेगा।

सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर इस फोन को लेकर किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया है और न ही इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी साझा की है। ऐसे में इन सब जानकारियों को लीक मात्र समझना बेहतर होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »