Samsung Galaxy ए-सीरीज़ के नए फोन 2020 में हो सकते हैं लॉन्च, कैमरा स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy ए-सीरीज़ के नए फोन 2020 में लॉन्च किए जा सकते हैं। अगले साल कम से कम आठ नए सैमसंग ए सीरीज़ के फोन उतारे जा सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 अगस्त 2019 17:46 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A81 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर हो सकता है
  • Galaxy A61 और Galaxy A71 में 48 मेगापिक्सल का हो सकता है
  • Samsung Galaxy A51 हो सकता है चार रियर कैमरों से लैस

Samsung गैलेक्सी ए-सीरीज़ के नए फोन 2020 में हो सकते हैं लॉन्च, कैमरा स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy A सीरीज़ के अंतर्गत इस साल उतारे गए स्मार्टफोन के डिज़ाइन में काफी बदलाव देखने को मिला और इन्हें अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में उतारा गया है। अब जानकारी सामने आई है कि अगले साल भी कुछ नए गैलेक्सी ए-सीरीज़ फोन को लॉन्च किया जा सकता है। 2020 में कम से कम आठ नए सैमसंग ए सीरीज़ के फोन उतारे जा सकते हैं। इन आगामी सैमसंग स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक होने लगी है। इस सीरीज़ में Samsung Galaxy A91 को उतारा जा सकता है जिसके पिछले हिस्से पर चार रियर कैमरे और इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है।

टिप्स्टर Sudhanshu Ambhore ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है कि सैमसंग अगले साल ए सीरीज़ के अंतर्गत आठ नए फोन उतार सकती है, Samsung Galaxy A21, Galaxy A31, Galaxy A41, Galaxy A51, Galaxy A61, Galaxy A71, Galaxy A81 और Galaxy A91। लेटेस्ट लीक के अनुसार, सभी फोन के कैमरे और ऑप्टिक स्पेसिफिकेशन अलग-अलग होंगे।
 

Samsung Galaxy कैमरा स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले बात गैलेक्सी ए21 की, यह फोन तीन रियर कैमरे, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। गैलेक्सी ए31 में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की झलक देखने को मिल सकती है, लेकिन इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर हो सकता है। गैलेक्सी ए41 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर स्पोर्ट दिया जा सकता है।

दूसरी ओर, सैमसंग गैलेक्सी ए51 में क्वाड कैमरा सेटअप जिसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 2X ऑप्टिकल जूम के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए61 भी चार रियर कैमरे से लैस हो सकता है लेकिन इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 10 मेगापिक्सल के टेलीफोटो लेंस के साथ 2x ऑप्टिकल जूम और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए71 भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप वाला फोन हो सकता है और इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लें और टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर हो सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए81 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, संभवत: कुछ समय पहले लॉन्च किया गया ISOCELL GW1 सेंसर हो सकता है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर हो सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए91 में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर हो सकता है। याद करा दें कि 48 मेगापिक्सल सेंसर 12 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें लेता है तो वहीं 64 मेगापिक्सल वाला लेंस 16 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें लेगा। अगर सैमसंग इसी ट्रेंड को फॉलो करती है तो 108 मेगापिक्सल वाला सेंसर 27 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें खींचेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.