Samsung Galaxy Unpacked इवेंट: 20 फरवरी को उठेगा सैमसंग फोल्डेबल फोन से पर्दा

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान कंपनी अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 फरवरी 2019 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Unpacked इवेंट 20 फरवरी को
  • Galaxy Fold या Galaxy F नाम से उतारा जा सकता है फोल्डेबल फोन
  • Samsung ने जारी किया टीजर वीडियो

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट: 20 फरवरी को उठेगा सैमसंग फोल्डेबल फोन से पर्दा

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung 20 फरवरी 2019 को आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान Galaxy S10-सीरीज़ के साथ अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। सैमसंग ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया चैनल पर टीजर जारी कर इस बात को कंफर्म किया है। Samsung के आगामी फोल्डेबल फोन को Galaxy Fold या Galaxy F नाम से उतारा जा सकता है। याद करा दें कि, पिछले साल नवंबर में वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान Samsung ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की झलक दिखाई थी।

सैमसंग द्वारा जारी टीजर वीडियो के शुरुआत में कोरियाई भाषा में टेक्स्ट लिखा हुआ है। वीडिया में टैगलाइन "The future unfolds" को दर्शाया गया है। सैमसंग मोबाइल ने अपने ग्राहकों तक संदेश को पहुंचाने के लिए ट्वीट भी किया है। ट्वीट में  "The future of mobile will unfold on February 20, 2019" लिखा नजर आ रहा है। पिछले साल केवल फोन की झलक देखने को मिली थी लेकिन कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया गया था।
Advertisement


कंपनी का आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। Samsung का यह फोन नए वन यूआई इंटरफेस के साथ लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
Advertisement

इसके अलावा फोल्डेबल स्मार्टफोन में मल्टी-एक्टिव विंडो का इस्तेमाल हो सकता है, इसकी मदद से एक साथ तीन ऐप्स को चलाया जा सकेगा। कुछ समय पहले सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Samsung का आगामी फोन Galaxy Fold या फिर Galaxy F नाम से उतारा जा सकता है।

नए मॉडल की कीमत GBP 2,000 (लगभग 1,82,000 रुपये) के आसपास हो सकती है। फोल्डेबल स्मार्टफोन के 5जी वेरिएंट को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। सैमसंग के अलावा Energizer, Huawei और LG  जैसी कंपनियां भी इस माह के अंत तक अपने फोल्डेबल फोन से पर्दा उठा सकती हैं। 25 फरवरी से बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (MWC 2019) के दौरान इन हैंडसेट को पेश किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.