Samsung ने लॉन्च किया दो डिस्प्ले वाला नया फ्लिप स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने पिछले साल चीन में अपना डब्ल्यू201 फ्लिप फोन लॉन्च किया था। और अब दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इसका अपग्रेडेड वेरिएंट Samsung SM-G9298 पेश कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि, सैमसंग जी-9298 उर्फ लीडर 8 में पिछले डब्ल्यू2017 की तुलना में ज़्यादा दमदार प्रोसेसर और बेहतर कैमरा दिया गया है। फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अगस्त 2017 13:39 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया गया है
  • सैमसंग-एसएम9298 में 4 जीबी रैम है
  • अभी यह फोन सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है
सैमसंग ने पिछले साल चीन में अपना डब्ल्यू2017 फ्लिप फोन लॉन्च किया था। और अब दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इसका अपग्रेडेड वेरिएंट Samsung SM-G9298 पेश कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि, सैमसंग जी-9298 उर्फ लीडर 8 में पिछले डब्ल्यू2017 की तुलना में ज़्यादा दमदार प्रोसेसर और बेहतर कैमरा दिया गया है। फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

नए डुअल-सिम (हाइब्रिड) सैमसंग एसएम-जी9298 में एक 4.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो एक अंदर की तरफ़ और एक बाहर की तरफ़ है। स्मार्टफोन में एक क्वाड कोर स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है जिसके दो कोर 2.15 गीगाहर्ट्ज़ पर और दूसरे दो 1.6 गीगाहर्ट्ज़ पर चलते हैं। सैमसंग एसएम-जी9298 में 4 जीबी रैम है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो, सैमसं एसएम-जी9298 में अपर्चर एफ/1.7 के साथ 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी लेने के लिए अपर्चर एफ/1.9 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो सैमसंग एसएम-जी9298 में 4जी कनेक्टिविटी के अलावा, माइक्रो यूएसबबी, यूएसबी 2.0, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में एक 2300 एमएएच की बैटरी है जिससे 68 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। सैमसंग जी-9298 का डाइमेंशन 130.2x62.6x15.9 मिलीमीटर और वज़न 235 ग्राम है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में सैमसंग पे, एस वॉयस और सिक्योर फोल्डर हैं।
Advertisement

सैमसंग-जी9298 में मौज़ूद दूसरे सेंसर की बात करें तो फोन में एक्सीलेरोमीटर, बैरोमीटर, एक फिंगरप्रिंट सेंसर और जायरोस्कोप है। सैमसंग ने जहां स्मार्टफोन की कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन फोन को जल्द देश में चाइना मोबाइल के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2300 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Android, Samsung, Samsung Flip Phone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.