• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung का खास ऑफर, लॉन्च से पहले स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच टेस्ट करने का दे रही है मौका

Samsung का खास ऑफर, लॉन्च से पहले स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच टेस्ट करने का दे रही है मौका

इस साल होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में सैमसंग की ओर से Galaxy Z Flip 4, Galaxy Z Fold 4, Galaxy Watch 5 और Galaxy Buds 2 Pro को पेश किए जाने की उम्मीद है।

Samsung का खास ऑफर, लॉन्च से पहले स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच टेस्ट करने का दे रही है मौका

सैमसंग 28 जुलाई से 3 अगस्त तक आवेदन लेगी

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Earlybird To Go पहल चला रही है
  • Unpacked इवेंट में Galaxy Z Flip 4 और Z Fold 4 के लॉन्च होने की उम्मीद
  • सैमसंग 28 जुलाई से 3 अगस्त तक आवेदन लेगी
विज्ञापन
Samsung दक्षिण कोरिया में Galaxy Earlybird To Go सर्विस शुरू कर रही है, जिसमें चुनिंदा लोगों को Galaxy डिवाइस और वीयरेबल्स को लॉन्च से पहले टेस्ट करने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए लोगों को इस पहल के लिए पहले आवेदन देना होगा, जिसके बाद चुने हुए लोगों को ही इस अवसर का फायदा मिलेगा। यह कुछ हद तक टेक एक्सपर्ट्स को मिलने वाले मौके जैसा ही है, जहां लोगों को लॉन्च से पहले डिवाइस को एक प्रकार से रिव्यू करने का मौका दिया जा रहा है।

Gizmochina के अनुसार, Samsung साउथ कोरिया Galaxy Earlybird To Go पहल चला रही है, जहां ग्राहकों को लॉन्च से पहले गैलेक्सी डिवाइस और वीयरेबल्स को टेस्ट करने का मौका दिया जा रहा है। इसके अलावा, यूजर्स से कहा जा रहा है कि वे अपन टेस्टिंग के बारे में स्टोरी का योगदान दें, जिसमें उन्हें बताना होगा कि वे नए गैलेक्सी प्रोडक्ट्स का उपयोग कैसे करते हैं। इसके अलावा, सैमसंग ग्राहकों से अपनी शॉर्ट स्टोरी दिखाने के लिए भी कह रही है, जिसमें से एक विजेता को रेंडम तरीके से चुना जाएगा। विजेता गैलेक्सी डिवाइस का उपयोग करने वाले पहले लोगों में से होंगे।

बता दें, इस साल होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में सैमसंग की ओर से Galaxy Z Flip 4, Galaxy Z Fold 4, Galaxy Watch 5 और Galaxy Buds 2 Pro को पेश किए जाने की उम्मीद है। जो ग्राहक "गैलेक्सी अर्लीबर्ड टू गो" सर्विस के लिए साइन अप करते हैं, उनके पास किसी और से पहले इन प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने का मौका होगा। यह पहल फिलहाल केवल दक्षिण कोरिया में शुरू की गई है।

रिपोर्ट कहती है कि सैमसंग 28 जुलाई से 3 अगस्त तक आवेदन लेगी, और विजेताओं की घोषणा 8 अगस्त, 2022 को की जाएगी। सैमसंग के अनुसार, 1,800 लोगों को लॉटरी सिस्टम के जरिए चुना जाएगा, और प्रोडक्ट को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर वितरित किया जाएगा। सैमसंग इसी तरह 4 अगस्त से 10 अगस्त तक इस पहल का प्रचार करेगी, जिसके बाद, पहल 11 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  3. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  7. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »