• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung 2024 में Intel को पछाड़ बनी दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता, देखें टॉप 10 लिस्ट

Samsung 2024 में Intel को पछाड़ बनी दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता, देखें टॉप 10 लिस्ट

Samsung अब 2024 में दुनिया का सबसे बड़े सेमीकंडक्टर निर्माता बनकर उभरा है।

Samsung 2024 में Intel को पछाड़ बनी दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता, देखें टॉप 10 लिस्ट

Photo Credit: Samsung

Samsung चिपसेट में शीर्ष पर आया है।

ख़ास बातें
  • Samsung 2024 में दुनिया का सबसे बड़े सेमीकंडक्टर निर्माता बनकर उभरा है।
  • Intel 7.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे पायदान पर आ गया है।
  • NVIDIA ने 7.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Samsung अब 2024 में दुनिया का सबसे बड़े सेमीकंडक्टर निर्माता बनकर उभरा है। जबकि 2023 में Intel ने यह बाजी मारी थी। कोरियन टेक दिग्गज ने बीते साल 66.5 बिलियन डॉलर के कुल रेवेन्यू के साथ बाजार में सबसे बड़ी 10.5% की हिस्सेदारी हासिल की। मेमोरी चिप की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते कंपनी ने साल-दर-साल अपने शिपमेंट में 62.5 प्रतिशत की दमदार ग्रोथ की।

रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग DRAM, HBM और NAND से लेकर CPU और GPU चिप्स से लेकर विभिन्न चिप्स का मुख्य सप्लायर रहा है। हालांकि, Samsung के HBM मेमोरी चिप्स के साथ ओवरहीटिंग की दिक्कत के चलते कंपनी को Nvidia जैसे कुछ हाई-प्रोफाइल क्लाइंट के साथ कॉन्ट्रैक्ट खोना पड़ा, जिनकी एआई जीपीयू मैन्युफैक्चरिंग में बहुत डिमांड है।

कथित तौर पर मामले को सुलझा लिया गया है और Samsung को पहले ही Nvidia का सर्टिफिकेशन मिल चुका है, जिससे इस साल सैमसंग की बिक्री और भी बढ़ जाएगी। फिर भी Samsung को अपने 3nm प्रोसेस को रिफाइन करने में कुछ दिक्कत हो रही है। यह TSMC जैसे अन्य चिप निर्माताओं के मुकाबले में थोड़ा पीछे है। इसलिए यह अगले साल की शुरुआत में 2nm चिप्स को मार्केट में लाने का प्रयास कर रहा है।

Samsung बीते साल 2024 में 10.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले पायदन पर आया है। वहीं Intel 7.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे पायदान पर आ गया है। NVIDIA ने 7.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं SK Hynix 6.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चौथे पायदान पर रहा। Qualcomm ने 5.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है।

Micron Technology ने 4.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ छठा नंबर हासिल किया है। सातवें नंबर पर Broadcom रहा, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 4.4 प्रतिशत रही। वहीं 3.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ AMD ने आठवां पायदान प्राप्त किया। नौवें नंबर पर Apple तीन प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ आया। सबसे आखिर में Infineon Technologies ने 2.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दसवां नंबर हासिल किया। कुल मिलाकर ये 10 कंपनियां 43.9 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने में कामयाब रही हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Intel, Apple, Chip Manufacturer, Nvidia
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »