Samsung ने बढ़ाई अपने सभी प्रोडक्ट्स की वारंटी

कोरोना वायरस की वजह से Samsung के सभी सर्विस सेंटर्स और कस्टमर कॉल सेंटर बंद हैं। ग्राहक कंपनी से केवल एक ही माध्यम से संपर्क कर सकते हैं, वो है ऑनलाइन माध्यम जिसमें लाइव चैट फीचर और ईमेल शामिल है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2020 17:51 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने ट्विटर के माध्यम से की वारंटी बढ़ाने की घोषणा
  • सैमसंग के सभी प्रोडक्ट्स की वारंटी 31 मई तक बढ़ाई है
  • सैमसंग के सभी सर्विस सेंटर्स और कस्टमर कॉल सेंटर बंद हैं

भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है

Samsung ने अपने उन सभी प्रोडक्ट्स की वारंटी बढ़ा दी है, जो Coronavirus Lockdown के दौरान खत्म हो रही थी। सैमसंग ने वारंटी की समयसीमा 31 मई तक बढ़ाई है। जैसे कि सभी जानते हैं कि भारत में इन दिनों लॉकडाउन लागू है, ताकि COVID-19 यानी कोरोना वायरस जैसे घातक वायरस को फैलने से रोका जा सके। सभी गैर-जरूरी दुकाने बंद कर दी गई हैं, व्यापार से जुड़े सभी काम वर्क फ्रॉम होम के जरिए किए जा रहे हैं ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। इसी कारण, यूज़र स्टोर्स पर जाकर वारंटी का लाभ उठाते हुए अपने प्रोडक्ट को रिपेयर तक नहीं करा पा रहे हैं।

Samsung ने ग्राहकों की इसी मुसीबत को कम करने के लिए उनके प्रोडक्ट्स पर दी जाने वाली वारंटी को 31 मई 2020 तक बढ़ा दी है। हालांकि, यह लाभ केवल उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जिनके प्रोडक्ट्स की वारंटी 20 मार्च से 30 अप्रैल के बीच खत्म हो रही है। कंपनी ने इसकी घोषणा ट्विटर हैंडल पर की। ट्वीट में कहा गया है कि ग्राहक की सुविधा सैमसंग के लिए शीर्ष प्राथमिकता है। इसी वजह से वह उन सभी प्रोडक्ट्स की वारंटी 31 मई तक बढ़ा रहे हैं, जिनकी समयसीमा 20 मार्च से 30 अप्रैल 2020 के बीच समाप्त हो रही है। यह ऑफर सैमसंग के स्मार्टफोन, टैबलेट्स, रेफ्रिजरेटर्स, वॉशिंग मशिन, एयर कंडिशनर और टीवी जैसे उत्पाद पर लागू होता है।
Advertisement

फिलहाल, पूरे भारत में सभी सर्विस सेंटर्स और कस्टमर कॉल सेंटर को बंद किया हुआ है। यहां तक कि घर तक पहुंचने वाली डिलीवरी सर्विस को भी अस्थाई रूप से बंद रखा गया है। ग्राहक कंपनी से केवल एक ही माध्यम से संपर्क कर सकता है, वो है ऑनलाइन माध्यम जिसमें लाइव चैट फीचर और ईमेल शामिल है। जो लोग लॉकडाउन के दौरान अपने प्रोडक्ट ठीक कराने में असमर्थ थे, उनके लिए कंपनी का यह कदम राहत भरा होगा।

खबरों की मानें, तो कोरोनो वायरस की वजह से Samsung Galaxy S20 सीरीज़ की बिक्री उम्मीद से कम हुई है। नई रिपोर्ट का दावा है कि गैलेक्सी एस20 सीरीज़ की बिक्री इस समय पिछले साल की तुलना में Galaxy S10 सीरीज़ से भी कम हुई है। सैमसंग की उम्मीद थी कि नए दशक की शुरुआत मज़बूती के साथ होगी, और यहां तक कि उन्होंने इस फ्लैगशिप सीरीज का नाम गैलेक्सी एक्स20 भी साल को देखते हुए रखा था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy and compact
  • Very good cameras
  • Powerful SoC
  • Bad
  • Gets warm under heavy load
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Coronavirus, COVID 19, Samsung Extended Warranty
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.