Samsung 20-20 Carnival Sale: सैमसंग स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये तक की छूट

ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर Samsung 20-20 Carnival चल रहा है, जिसमें कंपनी के स्मार्टफोन छूट के साथ खरीदने का मौका है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2018 11:29 IST
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया पर सैमसंग के फोन खरीदने का सुनहरा मौका
  • 5,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं स्मार्टफोन
  • सस्ते, मिड रेंज और प्रीमियम, सभी स्मार्टफोन पर दी जा रही है छूट

सैमसंग 20-20 कार्निवल सेल

ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर Samsung 20-20 Carnival चल रहा है, जिसमें कंपनी के स्मार्टफोन छूट के साथ खरीदने का मौका है। कार्निवल में सैमसंग के स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह सेल बुधवार से शुरू होकर 21 अप्रैल तक चलेगी। सेल की ख़ासियत यह भी है कि हर दिन 20 लकी विजेता मुंबई इंडियंस की आधिकारिक जरसी जीत सकते हैं।

Samsung Galaxy On7 Prime का 64 जीबी वेरिएंट यहां 11,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 1,000 रुपये की  एक्सचेंज छूट भी ग्राहक को मिलेगी। Samsung Galaxy On7 Pro की यहां छूट के बाद कीमत 6,990 रुपये है। Galaxy J7 Duo को 16,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। Galaxy J7 Prime 2 की छूट के बाद कीमत 13,990 रुपये है। Galaxy J7 Max को 14,900 रुपये में खरीद सकते हैं।
Advertisement

Galaxy J7 Pro यहां 18,900 रुपये में मिल रहा है। गैलेक्सी ऑन7 प्राइम के 32 जीबी वेरिएंट की यहां कीमत 9,990 रुपये है। गैलेक्सी ए8+ यहां 29,990 रुपये का बिक रहा है। गैलेक्सी ऑन5 प्रो की कीमत 6,490 रुपये है। गैलेक्सी नोट 8 की छूट के बाद कीमत 67,900 रुपये है। किस स्मार्टफोन पर कितनी छूट है, आप यहां विस्तार से देख सकते हैं।
 

Samsung Galaxy On7 Prime के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम में 5.5 इंच का फुल-एचडी पीएलएस टीएफटी डिस्प्ले है। मेटल यूनीबॉडी वाले इस हैंडसेट में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सैमसंग के इस फोन के दो वेरिएंट होंगे। एक वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस 8.5 ओएस पर चलेगा। कैमरे को लेकर सैमसंग ने दावा किया है कि गैलेक्सी ऑन7 प्राइम कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए बना है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे दिए गए हैं। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। दोनों सेंसर में अंतर ऑटोफोकस फीचर का है जो सिर्फ प्राइमरी कैमरे का हिस्सा है।
 

Samsung Galaxy J7 Prime 2 के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy J7 Prime 2 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड पर चलता है। फिलहाल, एंड्रॉयड वर्ज़न के बारे में साफ-साफ कुछ नहीं कहा गया है। स्मार्टफोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7 सीरीज़ प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। ऐसा लगता है कि यह एक्सीनॉस 7870 चिपसेट है, क्योंकि क्लॉक स्पीड वही है। अब बात कैमरा सेटअप की। Samsung Galaxy J7 Prime 2 में एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर भी 13 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से फुल-एचडी वीडियो प्ले करने की क्षमता है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  2. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  7. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  8. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  9. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  10. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.