स्नैपडील का ऑफर, ऑनलाइन पेमेंट करने पर मिलेगी अतिरिक्त छूट

स्नैपडील का ऑफर, ऑनलाइन पेमेंट करने पर मिलेगी अतिरिक्त छूट
ख़ास बातें
  • स्नैपडील ने ऑनलाइन पेमेंट के लिए गोकैशऑफर का ऐलान किया है
  • क्रेडिट, डेबिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10% अतिरिक्त छूट मिलेगी
  • सरकार ने 500 रुपये व 1000 रुपये के पुराने नोट बैन कर दिए हैं
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 500 रुपये और 1000 रुपये के मौजूदा नोटों को चलन से वापस लेने का फैसला किया है। इन पुराने नोटों की जगह सरकार नए 500 रुपये और 2000 रुपये के नोट पेश करेगी। लेकिन इस बीच लोगों को पुराने नोटों को नए नोटों से बदलने के लिए काफी चिंता है। बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं। दुकानदार पुराने नोट नहीं ले रहे हैं। कई ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट ने कैश ऑन डिलिवरी वाले प्रोडक्ट रोक दिए हैं। वहीं कई ऑनलाइन वॉलेट व ऑनलाइन शॉपिगं वेबसाइट ऑनलाइन पमेंट करने पर जोर दे रही हैं। अब स्नैपडील ने ग्राहकों को लुभाने के लिए नया ऑफर दिया है।

कुछ महीनों पहले ही नए रंगरूप व डिज़ाइन के साथ स्नैपडील का इरादा ज्यादा से ज्यादा यूज़र को आकर्षित करने का है। कंपनी ने हैशटैग गो कैश फ्री (#gocashfree) ऑफर के तहत किसी भी बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 500 रुपये) देने का ऐलान किया है। यह ऑफर कंपनी की डेस्कटॉप, मोबाइल और ऐप पर मिलेगा।
 

स्नैपडील के ऑफर पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक,  गो कैश फ्री ऑफर का लाभ कितनी भी राशि की खरीदारी करने पर लिया जा सकता है। यह ऑफर 10 नवंबर तक वैध है। चुनिंदा कंपनियों के मोबाइल फोन को छोड़कर बाकी सभी प्रोडक्ट पर इस ऑफर के तहत छूट मिलेगी। ईएमआई के साथ खरीदारी करने पर भी इस ऑफर के तहत डिस्काउंट मिलेगा।

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको किसी प्रोडक्ट को सेलेक्ट करने के बाद पेमेंट में जाने पर 'बैंक ऑफर' के सामने बने बॉक्स पर टिक करना होगा। इसके बाद आपको 10 प्रतिशत (500 रुपये तक) का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। यानी 5,000 रुपये की खरीदारी पर 500 रुपये और उससे ज्यादा खरीदारी करने पर भी 500 रुपये का ही डिस्काउंट मिलेगा।

इससे पहले स्नैपडील ने नए पेमेंट विकल्प के लिए वॉलेट ऑन डिलिवरी की शुरुआत की थी। इसके जरिए ग्राहक स्नैपडील के स्वामित्व वाले फ्रीचार्ज वॉलेट के जरिए खरीदारी कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Snapdeal, Snapdeal offer, online payment, Go cash free
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »