Jio की करीब 4,000 रुपये के स्मार्टफोन लाने की योजनाः रिपोर्ट

मुकेश अंबानी ने ने घरेलू असेंबलर्स से यह भी कहा कि वह ऐसे Jio फोन वर्ज़न तैयार करें जो कि गूगल के एंड्रॉयड पर काम करते हों और उनकी कीमत $54 (लगभग 4,000 रुपये) हो।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 सितंबर 2020 18:45 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio 150 मिलियन से 200 मिलियन स्मार्टफोन की बिक्री करना चाहती है
  • दिसंबर 2020 या फिर अगले साल तक 10 करोड़ नए स्मार्टफोन ला सकता है जियो
  • अगले दो साल में 200 मिलियन से अधिक स्मार्टफोन लाने का है टारगेट

डेटा पैक से लैस होंगे यह सस्ते जियो एंड्रॉयड स्मार्टफोन

Reliance Jio सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन बनाने की दिशा में काम कर रही है, सामने आई जानकारी के अनुसार इनकी कीमत 4,000 रुपये हो सकती है। Reliance Industries Ltd (RIL) ने लोकल सप्लायर्स को प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने को कहा है, ताकि वह अगले दो साल में 200 मिलियन से अधिक स्मार्टफोन का निर्माण कर सके। बता दें, कुछ समय पहले खबर आई थी कि रिलायंस जियो इस साल के अंत तक 10 करोड़ सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। यही नहीं, रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया था कि कंपनी इन स्मार्टफोन को डेटा पैक के साथ बाज़ार में उतारने वाली है, जो कि दिसंबर 2020 या फिर अगले साल की शुरुआत में पेश कर दिए जाएंगे।

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सामने आया कि Reliance Jio के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लोकल सप्लायर्स को प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने को कहा है, ताकि वह भारत में अगले दो साल में ज्यादा से ज्यादा 200 मिलियन यानी 20 करोड़ स्मार्टफोन निर्माण का आंकड़ा छू सकें। यही नहीं मुकेश अंबानी ने ने घरेलू असेंबलर्स से यह भी कहा कि वह ऐसे जियो फोन वर्ज़न तैयार करें जो कि गूगल के एंड्रॉयड पर काम करते हों और उनकी कीमत $54 (लगभग 4,000 रुपये) हो। वहीं, पिछली रिपोर्ट में कहा गया था कि यह सस्ते एंड्रॉयड फोन रिलायंस जियो के लो-कॉस्ट वायरलेस प्लान के साथ मार्केट में दस्तक देंगे।
Advertisement

यकीनन तौर पर जियो के नए सस्ते एंड्रॉयड 4जी व 5जी स्मार्टफोन जब भी मार्केट में दस्तक देंगे, तब Xiaomi, Realme, Oppo और Vivo जैसे चीनी स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड्स को कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

रिलायंस का टारगेट है, अगले दो साल में 150 मिलियन से 200 मिलियन स्मार्टफोन की बिक्री करना, जो कि लोकल फैक्ट्रीज़ के लिए एक बड़े पैमाने का बूस्ट है।
Advertisement

आपको बता दें, पिछले दिनों सामने आई खबर के अनुसार, रिलायंस जियो कंपनी Google एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर 10 करोड़ से ज्यादा कम दाम वाले स्मार्टफोन बनाने की तैयारी कर रही है। बता दें, रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने जुलाई में कहा था कि गूगल कम दाम के 4जी या फिर 5जी स्मार्टफोन के लिए एक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) बिल्ड करेगा, जिन्हें रिलायंस डिज़ाइन करेगी। इन्हें दिसंबर 2020 या फिर अगले साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.