Reliance Jio Feature Phone आज हो सकता है लॉन्च, जानें सब कुछ

बहु-प्रतीक्षित रिलायंस जियो/लाइफ 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन को आज होने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज़ एजीएम में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। मुंबई में सुबह 11 बजे रिलायंस एजीएम की शुरुआत होगी। एजीएम में चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी विभिन्न कंपनियों की परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी साझा करेंगे।

Reliance Jio Feature Phone आज हो सकता है लॉन्च, जानें सब कुछ
ख़ास बातें
  • रिलायंस एजीएम में रिलायंस जियो फ़ीचर फोन लॉन्च हो सकता है
  • सबकी नज़रे चेयरमैन मुकेश अंबानी के भाषण पर रहेंगी
  • रिलायंस जियो ने फ़ीचर फोन की बिक्री के लिए बड़ा लक्ष्य तय किया है
विज्ञापन
बहु-प्रतीक्षित रिलायंस जियो/लाइफ 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन को आज होने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज़ एजीएम में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। मुंबई में सुबह 11 बजे रिलायंस एजीएम की शुरुआत होगी। एजीएम में चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी विभिन्न कंपनियों की परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी साझा करेंगे। लेकिन सबकी नज़र उनके द्वारा जियो के बारे में की जाने वाली घोषणाओं पर रहेगी जिसमें किफ़ायती Reliance Jio Feature Phone भी शामिल है।

2016 रिलायंस एजीएम में रिलायंस जियो टेलीकॉम नेटवर्क के लॉन्च करने के करीब एक साल बाद आज रिलायंस जियो एजीएम होगी। जियो ने भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री को पूरी तरह से बदल दिया। और अब सबको उम्मीद है कि लाइफ/जियो 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन को बेहद किफ़ायती दाम में कई सारे फ़ीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा। मुकेश अंबानी के भाषण को यूट्यूब और दूसरे माध्यमों के जरिए लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।

 
जियो फ़ीचर फोन की कीमत
जियो फ़ीचर फोन की कीमत की बात करें तो इसे लेकर सबसे ज़्यादा जानकारी सामने आई है और कहा जा रहा है कि फोन को 500 रुपये से 1,500 रुपये के बीच लॉन्च किया जाएगा। जब जियो फ़ीचर फोन के बारे में सबसे पहले जानकारी सामने आई थी तो कहा गया था कि इसे 1,000 रुपये से 1,500 रुपये तक के दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि इसके बाद एक दूसरी रिपोर्ट में फोन की कीमत 500 रुपये रहने की जानकारी का पता चला। लेटेस्ट रिपोर्ट में जियो फ़ीचर फोन की कीमत एक बार फिर 1,000 रुपये से 1,500 रुपये के बीच बताई जा रही है। लेकिन अभी तक फाइनल कीमत का फैसला नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि हैंडसेट को बनाने में 27-28 डॉलर (करीब 1,800 रुपये) का खर्च आया है, और इसे जियो द्वारा सब्सिडी पर बेचने की ख़बरें हैं ताकि यह फ़ीचर फोन अधिकतम लोगों के हाथों में पहुंच सके।

इंटेक्स ने गैज़ेट्स 360 के साथ बातचीत में पुष्टि कर दी है कि जियो फ़ीचर फोन के लिए रिलायंस के साथ बातचीत अंतिम दौर में है, लेकिन अभी डील का फाइनल होना बाकी है। अगर यह डील पूरी होती है तो इस तिमाही में इंटेक्स का बना जियो फ़ीचर फोन बाज़ार में आ सकता है। अब, ख़बरें हैं कि हैंडंसेट को 21 जुलाई को रिलायंस एजीएम में लॉन्च किया जाएगा लेकिन यह बाज़ार में 15 अगस्त को आएगा। इसलिए जियो फोन के पहले बैच को चीन से इंपोर्ट किया जा सकता है, जहां कंपनी द्वारा Zhejiang Techain Electronics Technology Co, Shenzhen CHINO-E Communication Co, Crave and Megaphone जैसी निर्माताओं के साथ साझेदारी की बात कही जा रही है।

कंपनी द्वारा फोन को लॉन्च करने के पहले साल के भीतर 100 मिलियन यूनिट (10 करोड़) बेचने का लक्ष्य है जबकि दूसरे साल भी कंपनी 10 करोड़ और फोन बेचेगी। उदाहरण के लिए, आईडीसी डेटा के मुताबिक, 2016 में कुल 136.1 मिलियन फ़ीचर फोन बिके। इसके अलावा फ़ीचर फोन से स्मार्टफोन पर अपग्रेड करने वाले यूज़र की संख्या में भी कमी आई। इससे पता चलता है कि जियो के लिए यह सही मौका है जबकि 4जी क्षमता वाला फ़ीचर फोन लॉन्च किया जाए। और कंपनी का यूज़र बेस बढ़े। जियो के लॉन्च होने के बाद से अप्रैल में कंपनी के यूज़र बेस में सबसे कम वृद्धि देखी गई। यह एक बड़ा लक्ष्य है लेकिन कंपनी इसे संभव कर सकती है। क्योंकि जियो टेलीकॉम वेंचर ने सबसे तेज 10 करोड़ सब्सक्राइबर जोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है।
 
Jio

जियो फ़ीचर फोन के स्पेसिफिकेशन
जियो फ़ीचर फोन एक लो-एंड, बेसिक हैंडसेट हो सकता है, लेकिन इसमें वो सारे फ़ीचर होंगे जिससे यह एक स्मार्टफोन के साथ खड़ा हो सके। वीडियो कॉलिंग और इंटरनेट टेथरिंग से लेकर कस्टम सॉफ्टवेयर (केएआई ओएस) और ऐप मार्केटप्लेस (केएआईओएस प्लस) व जियो टीवी और जियो सिनेमा ऐप के लिए भी एक्सेस होगा। कंपनी द्वारा इस डिवाइस में हर तरह के फ़ीचर दिए जाने की ख़बरें हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट में तो यह भी सामने आया है कि आने वाले जियो फोन में बेहद ख़ास फ़ीचर होगा। इस फोन को एक केबल के जरिए टीवी से कनेक्ट किया जा सकेगा। इस फंक्शन के साथ, यूज़र जियो टीवी और जियो सिनेमा जैसे ऐप पर मिलने वाले कंटेट को अपने टीवी पर देख सकेंगे।रिलायंस जियो फ़ीचर फोन में भारतीय भाषाओं के लिए एक डिजिटल वॉयस असिस्टेंट दिया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, जियो फ़ीचर फोन में 2.4 इंच का स्क्रीन, 512 एमबी रैम, 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, डुअल सिम, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीजीए फ्रंट कैमरा इस हैंडसेट का हिस्सा होंगे। इसके अलावा फोन में 2000 एमएएच की बैटरी, एफएम रेडियो और ब्लूटूथ 4.1+ एलई भी होने की ख़बरें हैं। जियो द्वारा किफ़ायती रीचार्ज पैक (80-90 रुपये) भी लॉन्च करने की बात कही जा रही है जिससे 2जी फ़ीचर फोन से 4जी वेरिएंट पर अपग्रेड करने वाले यूज़र के लिए दाम कम रहे।

जियो फ़ीचर फोन के लिए जियो प्लान
फ़ीचर फोन के साथ ही, मुकेश अंबानी की इस कंपनी द्वारा कम कीमत वाले नए जियो प्लान लॉन्च करने की भी ख़बरें हैं, जिनकी कीमत 80-90 रुपये होगी। ऐसी भी ख़बरें हैं कि ये जियो प्लान डेटा, एसएमएस और जियो ऐप के बंडल ऑफर के साथ आएंगे और जियो नेटवर्क पर सभी कॉल मुफ्त रहेंगी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ये प्लान सिर्फ फ़ीचर फोन यूज़र के लिए ही होंगे या फिर मौज़ूद स्मार्टफोन यूज़र के लिए भी काम करेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Reliance Jio, Jio AGM, Mukesh Ambani, Intex, Jio User base
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  4. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  6. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  7. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »